Skip to main content

बीकानेर:बंद मकानों में चोरी करने वाले गैंग के 8 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं ज्यादा ही हो रही थी।  अब  जयनारायण व्यास कालोनी थाना पुलिस को सफलता मिली है। थाना अधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि पुलिस थाना जयनारायण व्यास कालोनी बीकानेर के रिहायशी इलाका तिलकनगर और आस पास के क्षेत्र में बंद मकान में घरेलू सामान, नगदी व सोने चांदी के आभूषणों की चोरी और चोरी करने के प्रयास की वारदात होने की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर मुकदमा नम्बर 100 /2021 धारा 380 भादस व मुकदमा नम्बर 134/2021 धारा 457.380 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।


उक्त वारदातों को ट्रेस आउट करने के लिये श्रीमती प्रीति चन्द्रा आईपीएस पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अविलम्ब माल मुलजिमों की गिरफ्तारी एवं तलाश हेतु निर्देश दिये गये, जिस पर श्री शैलेन्द्रकुमार इन्दोलिया आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर वृताधिकारी सदर श्री पवनकुमार भदोरिया के निकट सुपरविजन में मन थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने श्रीमती सुषमा उ.नि. मय श्री रिषीकुमार सउनि श्री राधेश्याम सउनि, श्री रोहिताश भारी हैड कानि, श्री सुर्यप्रकाश 1555 व श्री रघुव 934 श्री राकेश कुमार कानि 501, श्री राकेश कुमार कानि 577 की टीम का गठन कर तलाश आरम्भ की ।

कार्यवाही करने वाली टीम

1. श्री अरविन्द भारद्वाज थानाधिकारी पुलिस,जेएनवीसी
2. श्रीमती सुषमा उनि पीएस जेएनवीसी
3. श्री रिषी कुमार सउनि पीएस जेएनवीसी 
4. श्री राधेश्याम सउनि पीएस जेएनवीसी,
5. श्री रोहिताश भारी हैड कानि 22पीएस जेएनवीसी।
6. श्री सूर्यप्रकाश कानि 1555पीएसजेएनवी 
7. श्री रघुवीरदान कानि 934 पीएस जेएनवीसी
8. श्री राकेश कुमार कानि 501 पीएस जेएनवीसी 
9. श्री राकेश कुमार कानि 577 पीएस जेएनवीसी।

वारदात को ट्रेस व गिरफ्तारी मे 
1. श्री ऋषिकुमार सउनि 
2. श्री रोहिताश हैड कानि 22 
3 श्री सूर्यप्रकाश कानि 1555 की विशेष भूमिका रही।


टीम द्वारा रिहायशी इलाको के आस पास रहने वाले संदिग्ध लोगो पर नजर रखनी शुरु की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कर संदिग्ध हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हित किया और उनसे पूछताछ की गई । तकनिकी सहायता एव गोपनीय सुचनाओ का संकलन  कर कर देर रात्री तक टीम सदस्यों द्वारा सादा वस्त्र में रैकी की गई। मुखबीर मामूर किये जाकर उनकी मदद से संदिग्धो व्यक्तियो की प्रत्येक गतिविधी पर निकट रूप से निगरानी रखी गई। चोरी व नकबजनी की घटना का तरीका वारदात व चोरी हुए सामान का तकनिकी रूप से विवेचन करते हुए वारदात को अंजाम देने वाली एक गैंग को गिरफ्तार किया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...