Skip to main content

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का आयुर्वेद काढ़ा वितरण कार्यक्रम लगातार चालू

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का आयुर्वेद काढ़ा वितरण कार्यक्रम लगातार चालू है अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग के डॉ नरेन्द्र शर्मा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के मुख्य संरक्षक शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू व अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ की प्रेरणा से कल सुबह फुल बाई कुएं पर सबको कोरोना मुक्त काड़ा पिलाया गया अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने बताया आज बीकानेर के पीबीएम कोविड सेंटर के आगे श्री कृष्ण सेवा संस्थान के सानिध्य मे कम से कम 350 लोगो को आयुर्वेदिक काड़ा पिलाया गया आयुर्वेदिक काड़ा अभियान की शुरुआत अनिल सोनी (झूमर सा) ने की झूमर सा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कोरोना काल मे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता देते हुए लगातार सक्रिय रहता है बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को हर कार्यक्रम में समाज बन्धुओ और नारी शक्ति का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है आगामी दिनों में भी यह कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेंगा शहर में दिनोंदिन बढ़ रहे कोरोना कहर पर नियंत्रण के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल लगातार प्रयाशहरत है डॉ.नरेंद्र शर्मा ने बताया 

कल सुबह फुल बाई कुएं के पास सभी को डोर टू डोर काढ़ा पिलाकर इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ से अवगत करवाया यह कार्यक्रम आयुर्वेद विभाग के सहयोग से किया जा रहा है सभी लोगो मे विशेषतया महिलाओं में काढ़ा ग्रहण करने में रुचि दिखाई 

घर घर मे काढ़ा वितरण अभियान में क्षेत्रवासियों को इसकी विधी भी बताई आयुर्वेद विभाग के डॉ इरशाद रफीक आयुर्वेद चिकित्सक डॉ सुधांशु व्यास आयुर्वेद चिकित्सक धनराज ने किये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालो का आभार जताया

            

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...