Skip to main content

बीकानेर:एम्बूलेंस और शव वाहन का किराया निर्धारित, अधिक राशि वसूलने पर होगी कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन




जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, 10 मई। कोविड संक्रमण के मद्देनजर एम्बूलेंस और शव वाहन का किराया निर्धारित किया गया है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।

मेहता ने कहा कि यदि किसी एम्बूलेंस अथवा शव वाहन संचालक द्वारा जरूरमंद लोगों से निर्धारित से अधिक किराया वसूला जाता है, तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए तथा बताया कि यह पोस्टर पीबीएम, जिला अस्पताल सहित उन स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां इन वाहनों का उपयोग होता है।

यह रहेंगी दरें

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा एम्बूलेंस के लिए प्रथम 10 किमी तक 500 रुपए निर्धारित किए हैं, जिसमें आना व जाना सम्मिलित है। वहीं 10 किमी से अधिक दूरी होने पर नियमानुसार प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इसमें मारुति वैन, मार्शल, मैक्स आदि का 12.50 रुपए प्रति किमी, टवेरा, इनोवा बोलेरो, क्रूजर, रायनो आदि का 14.50 रुपए प्रति किमी तथा अन्य बड़े एंबुलेंस व शव वाहन का 17.50 रुपए प्रति किमी शुल्क निर्धारित किया गया है। ए.सी. वाहन होने पर 1 रुपए प्रति किमी अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

पीपीई किट का लगेगा अतिरिक्त शुल्क

विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड मरीज एवं शव को लाने-ले जाने के दौरान चालक की सुरक्षा के लिए पीपीई किट एवं सैनिटाइजेशन का व्यय प्रति चक्कर 350 रुपए अतिरिक्त वसूल किए जा सकेगा। किसी भी वाहन का रात्रि का अतिरिक्त किराया व उपयोगकर्ता से धुलाई करने का अतिरिक्त चार्ज नहीं होगा।

जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि एंबूलेंस तथा शव वाहन, सामान्यतया वापसी यात्रा में उपयोग में नहीं लिए जा सकते, इस कारण 10 किमी से अधिक चलने पर वाहनों को प्रथम 10 किमी के अतिरिक्त चलने वाली दूरी को दुगुना करने के पश्चात कुल किलोमीटर की गणना की जाएगी।  
राउंड द क्लाॅक कंट्रोल रूम गठित

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूले जाने पर प्रभावी रोक लगाने तथा जरूरतमंद लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा राउंड द क्लाॅक कंट्रोल रूम गठित किया गया है। इसमें प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक परिवहन निरीक्षक करणाराम (मो.96021-81699), दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक अशोक कुमार शर्मा (मो.96360-83334) तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक जयनारायण पूनिया (मो.94611-59304) की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी वाहन चालक द्वारा निर्धारित से अधिक किराया वसूला जाता है, तो इन मोबाइल नंबरों पर एम्बूलेंस के पंजीयन नंबर सहित शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत प्राप्ति के बाद तुरंत प्रभाव से उड़नदस्ता प्रभारी को सूचित करते हुए कार्यवाही करवानी होगी। जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर को इसका ओवरआॅल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।