Skip to main content

क्या आपको कोरोना वैक्सीन लगवानी है? यहां जानें वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन का तरीका

बीकानेर बुलेटिन


योग्य सभी लोग 28 अप्रैल से ही वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.





कोरोना से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर देशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. लेकिन, कोरोना की डरावनी रफ्तार के बीच आने वाले दिनों में वैक्सीनेशन और तेज की जाएगी. केन्द्र सरकार की तरफ से 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग वैक्सीन लगाने के योग्य माने जाएंगे. और वे सभी लोग 28 अप्रैल से ही वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.


अब सवाल उठता है कि ये वैक्सीन कैसे लगेगी? उसके लिए आपके वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. बिना रजिस्ट्रेशन के यह वैक्सीन आपको नहीं दी जाएगी. इसके लिए कुछ आसाना स्टेप हैं, जो नीचे बताया जा रहा है-

1-सबसे पहले CoWin पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रशन कराएं. CoWin का कोई मोबाइल एप नहीं है इसलिए इसकी वेबसाइट खोलकर ही उस पर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. Cowin.gov.in लॉग-इन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.


2- मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके पास ओटीपी आएगी. ओटीपी नंबर डालने के बाद आपका नंबर वैरिफाई हो जाएगा. इसके बाद एक पेज खुलेगा, जिसमें आपसे नाम, आयु, और रहने के इलाके के बारे में पूछा जाएगा.


3-जहां तक आईडी की बात है तो फोटो आईडी पर क्लिक करें. आप अपना पिन कोड डालने के बाद यहां पर पास के अस्पताल के बारे में च्वाइस कर सकते हैं. आप यहां पर यह चुन सकते हैं कि आप किसी प्राइवेट अस्पताल में लगाना चाहते हैं या फिर सरकार सेंटर पर.


4-जैसे ही एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाता है आपको एकाउंट डिटेल्स दिख जाएंगी. आप अपने एप्वाइंटमेंट को एकाउंट डिटेल्स पेज के जरिए री-शेड्यूल कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।