Skip to main content

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुलजिम को 12 घण्टे में किया गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन






  • मौज मस्ती व शौक पूरे करने के लिये फेसबुक के माध्यम से बने तीन

  • दोस्तों ने दिया वारदात को अन्जाम। 

  • वारदात का खुलासा करने के लिये किया गया था पांच टीमों का गठन 

बीकानेर बुलेटिन@ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तीनों आरोपियों में से दो नाबालिग हैं और एक आरोपी विष्णु शर्मा पुत्र कमलकिशोर शर्मा निवासी खेड़ीसिला जिला नागौर का रहने वाला है। इन तीनों में दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। मौज-मस्ती और शौक पूरा करने के लिए आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि ज्वैलरी शॉप संचालक आसाराम सोनी ने कल वारदात की रिपोर्ट नयाशहर थाने में दी थी।

वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रीतिचन्द्रा ने पांच टीमों का गठन किया। जिसका नेतृत्व सीओ सिटी सुभाष शर्मा व सीआई गोविन्दसिंह चारण ने किया। पांचों टीमों ने सीसीटीवी कैमरों में आए फुटेज, तकनीकी व सोशल साइट्स विश्लेषण, आसूचना संकलन और इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने वाले आदतन अपराधियों से पूछताछ के जरिए तीन संदिग्धों को चिन्हित किया। बाद में तीनों को दस्तयाब कर सघन पूछताछ की तो तीनों ने लूट को अंजाम देना स्वीकार कर लिया, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

आरोपी विष्णु शर्मा कल यानि मंगलवार को यहां नागौर से पहुंचा था। इसके बाद इसने अपने दोनों नाबालिग दोस्तों से सम्पर्क किया। तीनों ने मिल कर ज्वैलरी शॉप की रेकी की। शाम चार के करीब तीनों लूट के इरादे लेकर ज्वैलरी शॉप में घुस गए और वहां फायर कर दुकानदार को दहशत में डाल दिया। तीनों आरोपी वहां से 32 ग्राम सोने के जेवरात लेकर भाग निकले और योजनाबद्ध तरीके से छिप गए।

ये रही टीम
  • अपराधियों व संदिग्धों के बारे में सूचना एकत्र करने में एएसआई रामकरण सिंह, हैड कांस्टेबल गजेन्द्रसिंह, लखविन्द्रसिंह।
  • संदिग्धों की धरपकड़ करने वालों में हैड कांस्टेबल महावीरसिंह, कांस्टेबल योगेन्द्रसिंह, वासुदेव।
  • सीसी फुटेज चैक करने वालों में हैड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार, कानदान और कांस्टेबल सवाईसिंह।
  • पूछताछ करने वालों में एसआई महेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल नरेशसिंह, रामचन्द्र व विनोद कुमार।
  • तकनीकी व सोशल साइट्स पर काम करने वालों में हैड कांस्टेलब दीपक यादव, साइबर सैल के दिलीपसिंह।
  • गिरफ्तारी करने में सहयोग देने वालों में हैड कांस्टेबल शाह रसूल, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार।




Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।