Skip to main content

मंगल टीका जागरुकता अभियान धर्मगुरुओं ने एक साथ लगवाया ‘मंगल टीका’

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर ‘मंगल टीका जागरुकता अभियान’ के तहत शुक्रवार को विभिन्न धर्मों के गुरुओं ने एक साथ कोविड वैक्सीनेशन करवाकर आमजन को संदेश दिया कि, टीका जरूर लगाएं। यह पूर्णतया सुरक्षित है। इसके प्रति किसी प्रकार की भ्रांति रखने की जरूरत नहीं है। धर्मगुरुओं ने कहा कि बीकानेर, गंगा-जमुनी संस्कृति और साम्प्रदायिक सौहार्द वाला जीवंत शहर है। कोरोना जागरुकता अभियान में हमारी साझी जिम्मेदारी रही। अब वैक्सीनेशन में भी इस जज्बे को बनाए रखें।

जिरियेट्रिक सेंटर में देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित संयुक्त टीकाकरण अभियान में शहर काजी मुश्ताक अहमद, रसिक शिरोमणि मंदिर के पं. विजय शंकर व्यास, सच्चियाय माता मंदिर के महंत राम कुमार व्यास, आईजीएनपी स्थित गुरुद्वारा के ग्रंथी मनजीत सिंह, रानी बाजार गुरुद्वारा के सचिव गुरविंदर सिंह, गुरुद्वारा आइजीएनपी के ग्रंथी मनजीत सिंह, बीबीएस के फादर जोसेफ, मिस मबेल, निर्मला डिसूजा सहित सभी विभिन्न धर्मों के गुरुओं का टीकाकरण किया गया।


अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति आमजन में जागरुकता के उद्देश्य से जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सतत गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में धर्मगुरुओं के माध्यम से आमजन तक यह यह संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीका पूर्णतया सुरक्षित है। इसके प्रति भय की जरूरत नहीं है।
अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि अभियान के तहत 20 मार्च तक विभिन्न माध्यमों से जन-जन को जागरुक किया जाएगा। धर्मगुरुओं द्वारा दिया गया संदेश अधिक सुलभता से अधिक लोगों तक पहुंचता है। इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। पीबीएम अस्पताल के वैक्सीनेशन प्रभारी डाॅ. नवल गुप्ता ने वैक्सीनेशन के पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान देवस्थान विभाग की निरीक्षक श्वेता चौधरी, राजेश दाधीच, गोपाल आचार्य तथा बड़ी ईदगाह के हाफिज फरमान मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।