Skip to main content

विधायक बिश्नोई ने नोखा में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने की पुर जोर मांग की

बीकानेर बुलेटिन








पांचू में  राजकीय महाविद्यालय खोलने एवं नवम्बर 2019 में उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा की गई घोषणा लागू नही होना का मुद्दा भी उठाया
 


नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज  राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन संबंधी नियम 295 के तहत नोखा में कन्या महाविद्यालय खोलने, पांचू में महाविद्यालय खोलने एवं मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर में नए विषय खोलने की मांग उठाई । 



विधायक बिश्नोई ने कहा कि  मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा की स्थापना सन् 1996 में हुई थी । वर्तमान में इस काॅलेज में लगभग 3000 विद्यार्थी अध्ययनरत है, जिनमे से 1300 छात्राएं है । यह महाविद्यालय बीकानेर संभाग के ग्रामीण क्षेत्र में सबसे बड़ा महाविद्यालय है ।  नोखा में कन्या महाविद्यालय की लंबे समय से मांग की जा रही है, किन्तु अभी तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो पाई है । कन्या महाविद्यालय के लिए भूमि वर्तमान काॅलेज के बगल में आरक्षित है तथा संपूर्ण भवन बनाकर देने के लिए दानदाता तैयार है । इसलिए सरकार  से हमारी मांग है कि नोखा में महिला महाविद्यालय की स्वीकृति किया जाए और  साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में पांचू पंचायत समिति मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय खोला जाये । 




नवम्बर 2019 में उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा की गई घोषणा लागू नही होना का मुद्दा उठाया

विधायक बिश्नोई ने कहा कि 27 नवम्बर 2019 कों मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह  में भागे लेने आये उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवरसिंहजी भाटी आये थे उस दिन  घोषणा की थी कि मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोतर में एम.काॅम. व्यवसाय प्रबंधन एवं एम.एस.सी वनस्पतिशास्त्र नये विषय खोलने एवं एसएफएस में चल रहे एम.एस.सी. रसायन शास्त्र, एम.ए. समाजशास्त्र को राजकीय विषय घोषित करने तथा स्नातक में भूगोल, गृहविज्ञान, अंग्रेजी साहित्य नये विषय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई है । सदन के माध्यम से सरकार से मांग है कि कि  उपरोक्त सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।