Skip to main content

बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को मिले हवाई सेवा का सहयोग

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव विनोद गोयल, यात्री सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मित्तल, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव वीरेंद्र किराडू, होटल उद्योग उत्थान संस्थान के अध्यक्ष सलीम सोढा व सचिव डॉ. प्रकाश ओझा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी को हवाई सेवा विस्तार हेतु राज्य सरकार से अनुशंषा कर निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने बाबत पत्र भिजवाया | पत्र में बताया गया कि वर्तमान में पूरे संभाग में हवाई यात्रा हेतु बीकानेर में नाल एयरपोर्ट है जिसमें भी केवल वर्तमान में दिल्ली के लिए केवल मात्र एक छोटी विमान सेवा है | 

वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए बीकानेर से कोलकात्ता, गुवाहटी, बेंगलूरू व मुंबई जैसे महानगरों के लिए हवाई सेवाओं की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यापार के सिलसिले में मुंबई, कोलकात्ता, गुवाहटी व बेंगलुरु आना- जाना रहता है और वर्तमान में इन महानगरों की यात्रा के लिए बीकानेर संभाग के नागरिकों को जयपुर व जोधपुर जाना पड़ता है जिससे समय व धन की अनावश्यक हानि होती है |

 बीकानेर में गेस पाइप लाइन भी स्वीकृत हो चुकी है और बीकानेर में बड़ी कम्पनियों के भी निवेश करने के भरपूर आसार है और गजनेर औद्योगिक क्षेत्र का आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और साथ ही बीकानेर में अनेक ऐसे नए रिसोर्ट भी बन चुके हैं जो अन्य राज्य के लोगों को शादी विवाह समारोह के लिए अपनी और आकर्षित करने का सामर्थ्य बनाए हुए है और बीकानेर में पर्यटकों हेतु भी अनेक ऐसे एतिहासिक स्थल है जो आकर्षण का मुख्य केंद्र है | बीकानेर में निवेश व अपने परिजनों से मिलने हेतु महानगरों से बीकानेर आने में भी इन महानगरों से कनेक्टिविटी से आसानी हो जायेगी | साथ ही बताया गया कि एयरपोर्ट के निदेशक से व्यक्तिगत चर्चा में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त महानगरों की कनेक्टिविटी हेतु जो विमान लगाए जाते हैं उनके लिए पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध नहीं है और इसके लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा नाल एयरपोर्ट से सटती 58.18 हेक्टेयर भूमि के लिए जिला कलक्टर महोदय के माध्यम से राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भिजवाया गया था जिसके लिए कीमतन आवंटन के आदेश जारी हो गये थे लेकिन एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा यह भूमि निशुल्क चाही गई थी और इस हेतु नया आवेदन भी एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा जिला कलक्टर को प्रस्तुत कर दिया गया है | 

नाल एयरपोर्ट से सटती 58.18 हेक्टेयर भूमि की प्रकृति ओरण है जिसको पूर्व में कीमतन आवंटन किया जा चुका है लेकिन एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा इसे निशुल्क चाहा गया है और इस हेतु आधारभूत सरंचनाओं हेतु ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी निवेश कर पाएगी | जब तक नाल एयरपोर्ट के पास खाली पड़ी भूमि एयरपोर्ट को आवंटन नहीं करवाई जाती है तब तक इन महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाएगी और यदि शीघ्र ही भूमि उपलब्ध करवा दी जाती है तो महानगरों से एयर कनेक्टिविटी हो जाने से बीकानेर का नाम भी देश के मानचित्र में शामिल हो जाएगा और इससे पूरे सम्भाग के उद्योग, व्यापार, पर्यटन को बढावा मिलेगा |

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।