Skip to main content

गंगाशहर की सभी प्राईवेट स्कूल्स हुए एक जुट, एक स्वर में लिया संकल्प "बिना टी सी प्रवेश ना लेंगे ना लेने देंगे"

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बिना टी सी स्कूल में प्रवेश देने वाले स्कूल संचालकों व संस्था प्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उपनगरीय गंगाशहर क्षेत्र के सभी प्राईवेट स्कूलों के संचालक एकजुट हो गए हैं। झूठे शपथ पत्र या स्वघोषणा पत्र के आधार के खेल को बढ़ावा देने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सभी स्कूलों के संचालकों ने कमर कस ली है। सभी मिलकर इस अवैधानिक काम को अंजाम देने वालों को कानूनी तरीके से सबक सीखाने की ठान चुके हैं। उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर के गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौपड़ा बाड़ी, पुरानी लेन, नई लेन, पाबू चौक, इंद्रा चौक, चौधरी कॉलोनी, सुजानदेसर मार्ग, शिवा बस्ती व घड़सीसर के समस्त गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं ने संकल्प लिया है कि “बिना टी सी प्रवेश ना लेंगे – न ही लेने देंगे”। इस संबंध में एक आवश्यक मिटिंग का आयोजन राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ कार्यालय, गंगाशहर में किया गया। मिटिंग में सर्व सम्मति से सभी ने संकल्प लिया कि गंगाशहर परिक्षेत्र की कोई भी प्राईवेट स्कूल 21 फरवरी से अपने यहां अपने स्कूल की एंट्री कक्षा के अतिरिक्त किसी भी कक्षा में बिना टी सी प्रवेश नहीं देंगे।

 इस सामूहिक संकल्प से इस क्षेत्र की सभी सरकारी स्कूलों में जाकर उन्हें बताया जाएगा कि क्षेत्र की समस्त प्राईवेट स्कूल्स बिना टी सी प्रवेश नहीं लेंगे, इसलिए आपके स्कूल्स में भी बिना टी सी प्रवेश नहीं दिए जाएं। इस मुहिम के संयोजक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि यदि किसी प्राईवेट या सरकारी स्कूल द्वारा इस संकल्प की अवहेलना की जाएगी तो जिस स्कूल के स्टूडेंट्स को बिना टी सी प्रवेश दिया जाता है तो प्रवेश लेने वाले स्कूल के विरुद्ध उस स्कूल के संचालक की अगुवाई में क्षेत्र की सभी स्कूल्स के संचालक मिलकर नियमानुसार कार्रवाई का संपादन करेंगे। सबसे पहले इस नियम की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालक को उसकी स्कूल जाकर समझाया जाएगा, उसके बाद भी नहीं मानने पर नियमानुसार कार्रवाई सभी प्राईवेट स्कूल्स द्वारा मिलकर संबंधित स्कूल के विरुद्ध की जाएगी। मुहिम के उप संयोजक बालकिशन सोलंकी ने बताया कि गंंगाशहर परिक्षेत्र की सभी 60 प्राईवेट स्कूल्स को मिटिंग में आने के लिए सूचना दी गई थी। इनमें से चालीस स्कूलों के संचालक मिटिंग में सम्मिलित हुए जबकि किसी कारणवश मिटिंग में नहीं आ सकने वाले कुछ स्कूल संचालकों ने फोन पर अपनी सहमति दी। 


शेष रही स्कूल्स के संचालकों को उनके स्कूल जाकर इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर गिरिराज खैरीवाल व बालकिशन सोलंकी ने इस मुहिम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी उमाचरण सुरोलिया, रामचंद्र आचार्य, मनोज कुमार राजपुरोहित, शैलेष भादाणी व रघुनाथ बेनीवाल ने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित स्कूल संचालकों को इस विषय में सहयोग के लिए आह्वान किया। प्रभुदयाल गहलोत ने मिटिंग की अध्यक्षता की। श्रवण कुमार भांभू, ओमदान चारण, सवाई सिंह राजपुरोहित, महावीर जैन, कन्हैयालाल साध, राजीव कुमार भाटी, सिकंदर यादव, सूरज रतन तंवर, श्यामलाल कुमावत, लोकेश कुमार मोदी, उमानाराम प्रजापत, राकेश कुमार जोशी, राकेश पंवार, विनोद सिंह राजपुरोहित, हनुमान सिंह गहलोत, अभिषेक आचार्य, विनोद कुमार गौड़, इंद्राज प्रजापत, शिव कुमार शर्मा, केवल चंद भूरा, बजरंग लाल, विष्णु दत मारू, राजकुमार दैया, महेश गुप्ता, सुनील डागा, अशोक कुमारी शर्मा इत्यादि की सक्रिय उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।