Skip to main content

नि: शुल्क न्यूरोथैरेपी शिविर सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन



सरस फाउंडेशन एवं डॉ लाजपतराय मेहरा न्यूरोथैरेपी केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में नि: शुल्क न्यूरोथैरेपी शिविर 21 फरवरी 2021 रविवार को गंगाशहर के सेठिया भवन में सम्पन्न हुआ। सरस फाउंडेशन की चेयरमैन पिंकी जोशी ने बताया कि आज के समय में हर कोई व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। न्यूरोथैरेपी अंधेरे में आशा की एक किरण के रूप में बिना दवा सफल उपचार की विश्वसनीय विधि है। जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि पार्षद श्री शिवचंद्र पड़िहार, श्री रामदयाल पंचारिया और श्रीमती शुक्लाबाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में वरिष्ठ न्यूरोथैरेपिस्ट श्री नकुल सिंह राठौड़ व उनकी कुशल टीम द्वारा घुटनों तथा जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, माइग्रेन, शुगर, बी.पी., सर्वाईकल दर्द, विटामिन्स की कमी, पैरालाईसिस, बवासीर, पेट की बीमारियां, साइटिका दर्द, महिलाओं सम्बन्धी रोग, हार्मोन्स की गड़बड़ियां आदि सभी प्रकार के 125 रोगियों का उपचार बिना किसी दवा के किया गया। शिविर में डॉ. अनिल गुप्ता, श्री भूपसिंह तिवाड़ी, श्रीमती रेशमा वर्मा, श्री किशनलाल जोशी, श्रीमती निधि गौड़, श्री अरविन्द सिंह शेखावत, श्री अनिल बोगिया, श्री राजेश मिड्ढा, श्री धर्मचंद सेठिया आदि गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। शिविर संयोजिका पिंकी जोशी ने सबको सम्बोधित करते हुए कहा कि मंद-बुद्धि बच्चे, लकवा, हकलाने और तुतलाने के लिए तो न्यूरोथैरेपी एक वरदान के रूप में सिद्ध हुई है अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।