Skip to main content

घरेलू गैस सिलेंडर पर फिर महंगाई की मार

बीकानेर बुलेटिन





जयपुर: कोरोना से जूझ रही जनता अब पेट्रोलियम के बढ़ते भावों से भी त्रस्त नजर आ रही है. कोरोना का तो वैक्सीन भी आ गया लेकिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का वैक्सीन सरकार के पास भी नहीं है. केंद्र सरकार का पेट्रोलियम के दाम पर से नियंत्रण पूरी तरह हट चुका है. वहीं दूसरी ओर तेल कम्पनियों ने आज घरेलू गैस के भी दाम बढ़ा दिए है. घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹25 की वृद्धि की गई है. 

14.2 किलो का सिलेंडर अब हुआ 723 रुपये का:

ऐसे में 14.2 किलो का सिलेंडर अब 723 रुपये का का हो गया है. वहीं 19 किलो का वाणिज्यिक सिलेंडर 6 रुपए सस्ता हुआ है. ऐसे में पहले यह 1550 का था तो अब दाम कम होने के बाद 1544 रुपए का हो गया. गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने इस बारे में जानकारी दी है. 

पेट्रोल तेजी से सौ का आंकड़ा छूने को आतुर:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत स्थिर रहने के बावजूद तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही हैं. पेट्रोल तेजी से सौ का आंकड़ा छूने को आतुर दिखाई दे रहा है. आज पेट्रोल 38 पैसे और डीजल भी 35 पैसे की बढ़त के साथ शुरू हुआ. पिछले 23 दिनों में जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है उससे ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार का तेल कंपनियों पर नियंत्रण पूरी तरह समाप्त हो चुका है. 

राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट की दर 2 फ़ीसदी घटा दी:

हालांकि राज्य सरकार ने 28 जनवरी को प्रदेश के उपभोक्ताओं राहत दी और पेट्रोल डीजल पर वैट की दर 2 फ़ीसदी घटा दी. इससे पेट्रोल के दाम 1 रुपए 35 पैसे और डिज़ल के 1 रूपए 32 पैसे कम हुए. अन्यथा केंद्र सरकार के स्तर पर देखें तो इस अवधि में पिछले 23 दिन में पेट्रोल जहां 2 रुपए 61 पैसे  लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमतों में भी दो रुपए 65 पैसे की वृद्धि हुई है. 
पेट्रोल के दाम पहली बार 94 रुपए के नजदीक पहुंच गए थे:
पेट्रोल के दाम पहली बार 94 रुपए के नजदीक पहुंच गए थे. 

राज्य सरकार की राहत के चलते पेट्रोल 92.89 रूपए के स्तर पर पहुंच गए हैं. वहीं डीजल के दाम में भी 84.97 रुपए का मुकाम हासिल किया है. इसका सीधा मतलब है कि कोरोना संकट के दौर में जहां लोगों के रोजगार छिन रहे हैं, वेतन भत्तों में कमी आई है उस दौर में पेट्रोल डीजल की दरें बढ़ाकर आम आदमी की मानों कमर तोड़ दी गई है.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।