Skip to main content

कांस्टेबल भर्ती 2019: राजस्थान हाईकोर्ट ने दिए आदेश

बीकानेर बुलेटिन



जयपुर। कांस्टेबल भर्ती 2019 का परिणाम और चयन जिलेवार तैयार मेरिट से नहीं होगा। राजस्थान हाईकोर्ट ने जिलेवार मेरिट तैयार करने को संविधान के अनुच्छेद 14 के खिलाफ माना है। कोर्ट ने पूरे राज्य की एक मेरिट सूची तैयार करते हुए उसी से भर्ती करने के आदेश दिए हैं।


राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश एसपी शर्मा ने राज्य स्तर पर तैयार मेरिट से कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने जिलावार मेरिट बनाने को संवैधानिक प्रावधानों के साथ ही राजस्थान पुलिस एक्ट 2009 व राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 का उल्लंघन माना है। कोर्ट ने कहा है कि योग्य अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा उनके उस जिले में ही ली जाए जहां से उन्होंने आवेदन किया था। लेकिन इसके बाद लिखित परीक्षा व शारीरिक परीक्षा के अंकों के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की राज्यवार संयुक्त मेरिट लिस्ट बनाई जाए। कोर्ट ने पूरी चयन प्रक्रिया तीन महीने में पूरी करने के आदेश दिए हैं।


नहीं मानी सरकार की दलील
राज्य सरकार की और से कहा गया कि परीक्षा के बाद परिणाम तैयार करने के लिए काफी समय से काम चल रहा है ऐसे में इसकी अनुमति दी जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि नियमों और अधिनियम के उल्लंधन को इस आधार पर अनुमति नहीं दी जा सकती है।

ये दिए दिशा निर्देश
1 जिला स्तर पर मेरिट तैयार रकना संविधान के अनुच्छेद 14 व 16 का उल्लंघन है और राजस्थान पुलिस अधिनियम 2007, राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के खिलाफ है।

2 पुलिस महानिदेशक चयन के लिए एक संयुक्त मेरिट सूची तैयार करे।
3 जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीण की है वे शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद शारारिक दक्षता, साक्षात्कार व प्रमाण पत्रों के अनुसार प्राप्त अंकों को जोड़कर एक मेरिट लिस्ट तैयार हो।

4 इस संयुक्त मेरिट लिस्ट को पुलिस महानिदेशक और राज्य सरकार को भेजा जाए।
5 सफल उम्मीदवार को मेरिट के अनुसार उनकी पसंद से जिलों में पदस्थापित किया जाए।

6 मेरिट और जिलों में पदस्थापन पूरी तरह से पारदर्शिता से हो और नियुक्ति आदेश उच्चाधिकारी, पुलिस अधीक्षक या कमांडेट के जरिए हो।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।