Skip to main content

पत्रकार भवन क्राउन पार्क में जार पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह, पत्रकारों की प्रदेश स्तरीय मांगों पर चर्चा

 




ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि अब विशेषज्ञता पत्रकारिता का समय हैै


महापौर ने कहा आगामी गणतंत्र दिवस से ही पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए पत्रकारों का सहयोग लिया जाएगा


बीकानेर। बीकानेर के पत्रकारों का एक सादा समारोह रविवार को क्राउन पार्क में आयोजित किया गया। इसमें पत्रकारों की स्थानीय व प्रदेश स्तरीय समस्याओं व मांगों पर चर्चा की गई। राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और महापौर सुशीला कंवर से समस्याओं के समाधाान का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान -जार- के प्रदेश स्तर पर निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी औेर जार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज जोशी को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि अब विशेषज्ञता पत्रकारिता का समय हैै। यूं तो आप किसी भी विषय पर लिख सकते हो लेकिन यदि किसी खास विषय पर आप लगातार शोध, अध्ययन और एकाग्रता बनाए रखते हो तो यह आपको खास बनाती है। आप विशेेषज्ञ बनिए। किसी खास विषय पर आपकी पकड आपको भीड से अलग करती है। महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने अगले एक सप्ताह में पार्क की सफाई करने का वादा कियाा। साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस से ही पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए पत्रकारों का सहयोग लिया जाएगा। सम्मानित होने वाले पत्रकार का नाम पत्रकारों की समिति से सुझाने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भवानीे जोशी के जार के प्रदेश सचिव बनने पर और नीरज जोशी के प्रदेश एक्जीक्यूटिव मेंबर बनने पर उनका अभिनंदन किया गया। अतिथि महापौर सुशीला कंवर व मंत्री कल्ला ने जोशी को माल्याार्र्र्पण कर, साफा-शॉल पहना कर और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इससे पहले भवानी जोशी, नीरज जोशी, हनुमान चारण, जयनारायण बिस्सा ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन जार के जिलाध्यक्ष श्याम मारू ने किया। इस अवसर पर सतबीर सिंह, विक्रम जागरवाल, रमजान मुगल, उषा जोशी, अजीज भुट्टा, मनीष पारीक, जितेन्द्र नांगल, मोहन थानवी, कुशाल सिंह मेडतिया, नौशाद अली, महेन्द्र मेहरा, राजेेश छंगाणी, मुकेश पूनिया, कमलकांत शर्मा, पवन भोजक, शिव भादाणी,धीरज जोशी, जितेन्द्र बालेचा, राज भोजक समेत अनेक पत्रकार मौजूद थे।

इन मांगों पर हुई चर्चा-

1-क्राउन पार्क स्थित पत्रकार भवन और पार्क की सम्पूर्ण सफाई हो।

2-वंचित पत्रकारों को भूखण्ड मिले।

3-अधिस्वीकरण के नियमों में सरलीकरण हो।

4-शहर के विकास हित में तुरंत कार्रवाई हो।

5-रोडवेज की बसों में अधिस्वीकृत पत्रकारों के साथ पति-पत्नी को भी छूूट मिले।

6-वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि योजना के लिए पत्रकारों की आयु घटाकर 58 वर्ष्र की जाए।

7-वंचित पत्रकारों को भूखण्ड आवंटित किए जाएं।

8-साप्ताहिक-पाक्षिक समाचार पत्रों के हितों का ध्यान रखते हुए विज्ञापन नीति बने।

9-कोविड-महामारी में कोरोना से मृतक पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

10-स्वास्थ्य को लेकर अधिस्वीकृत-साधारण पत्रकारों में भेद समाप्त हो तथा सभी को समान लाभ मिले।

11-पत्रकार भवन का चहुंमुखी विकास करवाया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...