Skip to main content

बीकानेर थिएटर आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल 15 जनवरी से, डिजिटल होगा आयोजन

 


बीकानेर, 8 जनवरी। लोकायन संस्थान द्वारा राजस्थान कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से पन्द्रह दिवसीय ऑनलाइन बीकानेर साहित्य, कला, संस्कृति एवं थियेटर फेस्टिवल का आयोजन 15 से 30 जनवरी 2021 तक किया जायेगा। फेस्टिवल निदेशक नवल किशोर व्यास ने बताया कि कोरोना काल में आयोजित होने वाले बीकानेर के पहले भव्य ऑनलाइन सांस्कृतिक फेस्टिवल में बीकानेर की लोक कलाओं, हेरिटेज वॉक, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, लोक नृत्य से जुड़े 500 से अधिक कलाकारों के अलावा देश के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस ऑनलाइन फेस्टिवल में पांच सौ से अधिक कलाकार, वक्ता, साहित्य कर्मी, बुद्धिजीवी, म्यूजियम क्यूरेटर, रंगकर्मी इत्यादि जुड़ेंगे और अपनी विभिन्न कलाओं से  दर्शको को कला से जोडने और सीखने-समझने का प्रयास करेंगे। पहली बार एक साथ एक मंच पर नाटक, अभिनय, निेर्देशन, थिएटर मैनेजमेंट, लोक-नाट्य, लोक कलाओ, विरासत-संस्कृति, संगीत, खान-पान  और उससे जुडे सत्र और कार्यशालाएं आयोजित होंगे जो इन क्षेत्र में कार्य कर रहें युवाओ के लिये सीखने और जानने का ये एक बेहतर अवसर होगा।

लोकायन के अध्यक्ष महावीर स्वामी ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान होने वाली सभी परिचर्चाएं, संवाद व प्रदर्शन आमजन के लिये फेसबुक और इंस्टाग्राम पर निशुल्क ऑनलाइन उपलब्ध होंगे जिसका दर्शक अपने घर पर परिवार के साथ आनंद ले पायेंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिये आयोजन कमेटी का निर्माण किया गया है जिसमें बीकानेर के वरिष्ठ साहित्कार और संस्कृतिकर्मी  बीकानेर और राजस्थान की कला-संस्कृति से ऑनलाइन फेस्टिवल के माध्यम से रूबरू करवायेंगे।

इस फेस्टिवल के माध्यम से अनेक लोक कलाकारों को ना केवल कोरोना काल में प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जायेगा. यह समारोह नाट्य-कला-संस्कृति की विभिन्न शैलियों से युवा रंगकर्मी एंव दर्शकों के परिचय के लिए भी अहम रहेगा।

बीकानेर की लोकसंस्कृति भी होगी साकार

बीकानेर की रम्मतों, चकरी नृत्य, ख्याल, गणगौर के गीत, चंग, नगाड़ा जैसी लोक कलाओं के साथ -साथ बीकानेर के प्रमुख दर्शनीय और विरासत से जुडे स्थलो का वर्चुअल यात्रा से भी देश-दुनिया के दर्शक रूबरू हो सकेंगे। पन्द्रह दिन तक ऑनलाइन चलने वाले इस फेस्टिवल को कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन फेस्टिवल की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर लाइव देख सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।