Skip to main content

जोधपुर डिस्कॉम चलाएगा विशेष अभियान, 11 से 23 जनवरी तक आयोजित होंगे विशेष शिविर

 


बीकानेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम जोधपुर द्वारा संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 11 से 23 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाऐगा। इन दौरान आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही सुरक्षा उपायों सहित कई अन्य कार्य किए जायेंगे।

विशेष शिविरो में यह होगे कार्य –

प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी ने बताया कि डिस्कॉम चेयरमैन के निर्देशानुसार शुरू किए जा रहे इस विशेष अभियान में न केवल विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाएं जाने वाले सुरक्षा उपायों पर चर्चा की जाएगी बल्कि 11 जनवरी से 23 जनवरी तक 33ध्11 केवी सब स्टेशन तथा विद्युत उप कार्यालयों में आयोजित किए जाने वाले शिविरों में हाई रिस्क प्वाइंट, ढीले तार, झुके पोल तथा मुख्य सड़कों के ऊपर से गुजरने वालों तारों को दुरूस्त किए जाएंगे। साथ ही विद्युत बिलों में संशोधन, पीडीसीध्डीसी वेरिफिकेशन तथा रिकवरी, आउट स्टेडिंग रिकवरी, केश कलेक्शन काउंटर संबंधी समस्याओं के अलावा लॉजिकल कन्कलुजन आॅफ वीसीआर, डीएल, एनडीएस व औद्योगिक कैटेगरी के लंबित कनेक्शन, 33ध्11 केवी सब स्टेशन की सुरक्षा व अर्थिंग वर्क, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने, खराब मीटर बदलने तथा विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

वृत्त अधींक्षण अभिंयताओं को दो दिनो में शिविरों की योजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश-

प्रबन्ध निदेशक ने सभी वृत्तों के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अगले दो दिनों में अपने वृतों में शिविरों के आयोजन संबंधी योजना बनाकर प्रस्तुत करें। सिंघवी  ने सभी अधीक्षण अभियंताओं, अधिशाषी व सहायक अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन एक शिविर में अपनी उपस्थिति आवश्यक रूप से दर्ज कराएगें।

जोधपुर शहर में वार्ड वाईज शिविर आयोजित होगें-

प्रबन्ध निदेशक ने बताया जोधपुर शहर क्षेत्र में शिविरों का आयोजन वार्ड वाइज किया जायेगा । उन्होंने बताया कि हाई रिस्क प्वाइंट की पहचान कर उन्हें दुरूस्त करने का कार्य 31 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने अधिशाषी अभियंता एमआईएस जोधपुर डिवीजन को शिविरों की दैनिक कार्य प्रगति रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।