Skip to main content

तीन झोंपड़ों में लगी आग से एक झोपड़े में दो वर्षीय मासूम की जलने से मौत

 


तारानगर। गांव बूचावास में शनिवार दोपहर करीब एक बजे चूल्हे की चिंगारी से तीन झोंपड़ों में लगी आग से एक झोपड़े में दो वर्षीय मासूम की जलने से मौत हो गई। घटना के समय झोंपड़ों के पास चार बच्चे खेल रहे थे। चार में से एक बच्चा एक झोंपड़े में था। परिवार के लोग तारानगर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार पीतराम भोपा शनिवार को अपनी पत्नी के स्वास्थ्य जांच को लेकर तारानगर गया हुआ था। घर में चार बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपड़ों में आग लग गई। आग लगने पर एक झोंपड़े में खेल रहे सूरज भोपा की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। पीतराम भोपा के बच्चे गोविंद (12), आरती (6), बुलकेस (4) व 2 वर्षीय सूरज घर पर थे, जबकि रीना (10) व रेखा (8) फेरी में गए हुए थे। .


आग को देखकर लोगों ने वहां पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया। आग बुझाने तक तीनों झोंपड़े जल चुके थे। आग लगने से झोंपड़ों में रखा घरेलू सामान व कपड़े भी जल गए। सूचना मिलने के बाद भालेरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। घटना को लेकर एडीएम रामरतन सौंकरिया भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर लिया गया। प्रभावित परिवार के रहने के लिए अलग से व्यवस्था करवा दी गई। राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता भी प्रभावित परिवार को जल्द ही दिलवाई जाएगी। – रामरतन सौंकरिया, एडीएम, चूरू

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.