Skip to main content

आचार्य श्री धरणीधर महादेव मंदिर के 301 वें स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ

 


बीकानेर। श्री रामसर रोड स्थित 301 वर्ष पुरानी तपो भूमि श्री धरणीधर महादेव के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शिलालेख के थम्ब पूजन के साथ प्रभात वेला में शुरू हुए।

आचार्य श्री धरणीधर ट्रस्ट के सचिव जितेंद्र आचार्य ने बताया की प्रभात वेला में थम्ब पूजन समाज सेवी राम किशन आचार्य, कोषाध्यक्ष शिव शंकर आचार्य, दुर्गा शंकर आचार्य, सन्ना महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। धरणीधर महादेव मंदिर की औरन की परिक्रमा किशोर पुरोहित, अनिल आचार्य, असीम आचार्य,नरेंद्र आचार्य, मयंक आचार्य, अशोक आचार्य, मालचंद् सुथार की टीम ने की।

तत्पश्चात आचार्य श्री धरणीधर महादेव का पंचामृत अभिषेक पवन सेवग, ओम सेवग, विशाल व लालू की उपस्थिति मे डॉ पंडित घनश्याम आचार्य, समाज सेवी राम किशन आचार्य, दीन दयाल, डॉ जितेंद्र, राजेंद्र आचार्य, कर्मचारी नेता कैलाश आचार्य ने रुद्री महिमन् व महा मृत्युंजय मंत्रों से किया। श्री धरणीधर महादेव नयनाभिराम श्रृंगार जयकिशन आचार्य, किशोर पुरोहित, शुभम आचार्य, जीतू बाजीगर, फुसाराम के द्वारा किया, महाआरती की गयी। प्रसाद का वितरण किया गया धरणीधर भक्त के भक्तों मनोज भादानी, हर्ष वर्धन, निशांत, केपसा, रुद्रा सेवग, मयंक बिस्सा अभय आचार्य ने पूर्ण रूप से सहयोग करते हुवे कार्यक्रम में भाग लिया।

पूरे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरीश चंद्र माथुर, लोक प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त निदेशक शिशिर चतुर्वेदी व पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य उपस्थित थे। महापुरुष श्री धरणीधर आचार्य ने मिगसर सुदी बारस संवत 1776 को धरणीधर महादेव मंदिर का निर्माण करवाया था। आज पूरे मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। गुलाब के पुष्पों से श्रृंगार व तीन पहर पूजा की गयी। कल हवन व पूजन के साथ दो दिवसीय पाटो उत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर आचार्य चौक में घर घर प्रसाद का वितरण हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.