Skip to main content

उपभोक्ता जागरूक हो, कानून मदद के लिए तैयार- दीन दयाल प्रजापत

बीकानेर बुलेटिन





अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बीकानेर महानगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में आज आयुष शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय बंगला नगर बीकानेर मैं जागरूकता संवाद एवं उपभोक्ता क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बीकानेर के अध्यक्ष दीनदयाल प्रजापत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष  शिवकुमार व्यास रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महानगर अध्यक्ष संपत लाल सोनी ने आगंतुकों का परिचय एवं स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं महानगर उपाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सोनी ने उपस्थित सम्मानित गण एवं छात्र छात्राओं को खरीदे गए सामान पर एमआरपी एक्सपायरी डेट के साथ गुणवत्ता भी देखने की आदत का विकास करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अतिथि प्रांत सह सचिव  मदन सुरोलिया ने मैक्सिमम रिटेल प्राइस पर बारगेनिंग करने, डिब्बा या पाउच पैक प्रोडक्ट पर कंटेंट देखने इत्यादि की जागरूकता विकसित करने का आह्वान किया।

प्रमुख वक्ता एवं मुख्य अतिथि श्री दीन दयाल प्रजापत ने अपने उद्बोधन में उपभोक्ता आंदोलन के प्रारंभिक इतिहास की जानकारी देते हुए कहा की जॉन एफ कैनेडी ने सर्वप्रथम उपभोक्ता अधिकारों की बात कही तब से अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। उसी प्रकार हमारे देश में सन 1986 में उपभोक्ता कानून पारित किया गया तथा 24 दिसंबर से लागू होने के कारण प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। अब 2019 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में व्यापक परिवर्तन हो चुके हैं।

उपभोक्ता जागरूक रहे कानून सदैव सहायक है :

उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बीकानेर के अध्यक्ष  दीनदयाल प्रजापत ने छात्रों को कार्यशील रहते हुए सदैव जागरूक रह कर उपभोक्ता कानूनों की जानकारी रखने की बात कही। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि किसी भी वस्तु को खरीदते समय उसका बिल अवश्य प्राप्त करें यदि उत्पाद अथवा सेवा में कमी हो तो वह क्रय करने पावती हमें प्रतितोष प्राप्त करने में सबसे अधिक सहायक होती है।

प्रत्येक विद्यालय व महाविद्यालय में उपभोक्ता क्लब हो :

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रांत अध्यक्ष शिव कुमार व्यास ने संगठन की जानकारी दी और साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन आदि मैं होने वाले साइबर फ्रॉड को रोकने व उपभोक्ता कानून के प्रचार प्रसार हेतु प्रत्येक विद्यालय तथा महाविद्यालय में सतत कार्यक्रमों का संचालन करने हेतु एक उपभोक्ता क्लब का गठन किया जाना चाहिए।

साला प्रधानाचार्य चरण सिंह चौधरी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



कार्यक्रम में प्रांत सह कोषाध्यक्ष रमेश मालू, महानगर संगठन मंत्री शरद चंद्र स्वामी, भारत सोनी सहित अनेक गणमान्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।