Skip to main content

आनंदपाल गैंग और रोहित गोदारा के गुर्गों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने भारी संख्या में किए हथियार बरामद, बंदूकें, कारतूस, बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर पुलिस की 95 टीमों ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रेड की इस कार्रवाई में एसपी तेजस्वीनी गौतम खुद शामिल रही। इस दौरान गैंगस्टर आनंदपाल सिंह और रोहित गोदारा के गुर्गों के साथ ही राजू ठेहट हत्याकांड में फरार एक आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस को अलग-अलग कार्रवाई में एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर दो जिंदा कारतूस, एक 12 बोर बंदूक मय 42 जिंदा कारतूस, दो 22 गन, एक एयर गन और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया- अपराधियों पर बड़ा प्रहार करते हुए रविवार को एक साथ पांच सौ पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की। 95 टीमों का गठन किया गया। ये टीम साठ गाड़ियों में बीकानेर जिले के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची। इस दौरान नोखा में एक प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक राजू सिंह है। इसी राजू सिंह को आनन्दपाल ने फरारी के वक्त अपने हथियार और बुलेटप्रुफ जैकेट दिए थे। अवैध हथियारों, जिंदा कारतूसों व बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने इस दौरान रोहित गोदारा के गुर्गे हरिओम रामावत को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध पिस्टल जब्त हुई है। इसके अलावा सीकर के राजू ठेहट हत्याकांड के बाद से फरार मोनू गैंग के सक्रिय सदस्य सुखदेव धवल को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही रविवार को बीकानेर पुलिस ने पांच एनडीपीएस के प्रकरण, 151/110 सीआरपीसी के तहत 34 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग गैंग के 32 लोगों से पूछताछ की गयी। 4 स्थाई वारंटियों को किया गया गिरफ्तार किया गया। 12 गाड़ियां जब्त की गयी।

टीमों का कार्य व भुमिका

पुलिस मुख्यालय जयपुर के द्वारा अपराधिक गैंगो के सक्रिय सदस्यों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया था। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश, एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में बीकानेर में कुल 95 पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हरिशंकर के साथ गठित टीमों को ब्रिफ कर रविवार अलसुबह अलग अलग ठिकानों के लिए रवाना किया गया।

पुलिस को सूचना थी कि गजनेर एरिया में आनन्दपाल के गुर्गे के पास भारी मात्रा में हथियार है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर और डीएसटी के हेड कांस्टेबल दीपक यादव ने सूचना को पुख्ता किया। गजनेर थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह के साथ गोलरी निवासी राजू सिंह को गिरफ्तार किया गया। राजूसिंह को अवैध हथियारों व जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। राजू सिंह से यह तथ्य सामने आये है कि आनन्दपाल ने उक्त हथियार व बुलट प्रूफ जैकेट फरारी के वक्त उसके पास सुरक्षित रखे थे। तब से उक्त अवैध हथियार व बुलेट प्रूफ जैकेट का उपयोग राजू सिंह करता आया है। राजूसिंह के विरूद्ध अनेक अपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है। उससे एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर मय दो जिंदा कारतूस, एक 12 बोर बंदूक मय 42 जिंदा कारतूस, दो 22 गन व एक एयर गन व बुलट प्रूफ जैकेट बरामद किया।

मोनू गैंग पर कार्रवाई

रविवार को आनन्दपाल सिंह के साथ ही मोनू गैंग पर कार्रवाई की गई। बीकानेर में मोनू गैंग के सक्रिय सदस्य सुखदेव धवल को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। धवल की हिस्ट्रीशीट हाल ही में पुलिस अधीक्षक ने खोली है। उक्त सुखदेव धवल रोहित गोदारा गैंग, गुठली गैंग वगैरहा के लगातार सम्पर्क में रहा है, सुखदेव धवल के विरुद्ध अनेक गंभीर प्रवृति के अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

रोहित गोदारा गैंग पर कार्रवाई

बीकानेर में रविवार सुबह रोहित गोदारा गैंग के अनेक सक्रिय सदस्यों के ठिकानों पर पुलिस टीम पहुंची। गंगाशहर के हरिओम रामावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर गंभीर मारपीट, अपहरण, फायरिंग करने, फिरौती वसूलने, गैंग ऑपरेट करने के मामले दर्ज है। उससे अवैध पिस्टल मय चार राउण्ड के साथ गिरफतार किया गया है। हरिओम रामावत पूर्व में जयपुर में आर्म्स एक्ट मामले में अपनी गैंग के सदस्यों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। हरिओम रामावत राजू ठेहट मर्डर के बाद से लगातार अपनी उपस्थिति छिपाये हुआ था तथा लगातार अलग-अलग दूर राज्यों में जाकर अपनी गैंग के सदस्यों के साथ छिप रहा था। जिसकी पुलिस लगातार सरगर्मी से पीछा कर रही थी। गंगाशहर पुलिस ने ही उस पर कार्रवाई की 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।