Skip to main content

अगर आपका बच्चा है कोई कलाकार तो हम राजस्थानी में करवाएं रजिस्ट्रेशन, 30 मार्च को वृंदावन होटल में हो रहा है ख़ास कार्यक्रम, पढ़ें ख़बर

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। राजस्थान दिवस के अवसर पर मैट्रिक्स डांस स्टूडियो सभी तरह के बाल कलाकारों के लिए अच्छा मौका लेकर आ रहा है। अगर आपके बेटे या बेटी में किसी भी तरह का हुनर है तो 30 मार्च को बीकानेर के वृंदावन होटल में होने जा रहे 'हम राजस्थानी' 2 मिनट टैलेंट शो में उनका नाम  लिखवाना ना भूलें। शशिराज गोयल ने बताया कि राजस्थानी संस्कृति के साथ कला को बढ़ावा देने के लिए ही 'हम राजस्थानी' नाम से टू मिनट टैलेंट शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें 3 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चे बच्चियां हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगी को किसी भी प्रकार की राजस्थानी पोशाक या वेशभूषा धारण कर आना होगा। राजस्थानी वेशभूषा में प्रतियोगी अपना हुनर दो मिनट के अंदर प्रस्तुत करेगा। इसमें सिंगिंग, डांसिंग, इंस्ट्रूमेंट (वाद्य यंत्र) प्लेयिंग, एक्टिंग, पेंटिंग, हास्य, कविता, ड्रामा या अन्य किसी भी प्रकार की कला का प्रदर्शन किया जा सकता है।


गोयल ने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों में से उम्र अनुसार दो ग्रुप बनाए जाएंगे। दोनों ग्रुपों के टॉप-3 को अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए आप 8233110517 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता निशुल्क रखी गई है। प्रतियोगी को 30 मार्च को दोपहर 3:30 बजे तक वृंदावन होटल पहुंचना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।