Skip to main content

नगर निगम के गेट पर कांग्रेस पार्षदों ने लगाया ताला, अधिकारियों के नहीं मिलने से कांग्रेसी पार्षद खफा

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी नगर निगम में कांग्रेस पार्षद आयुक्त की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। निगम की बजट बैठक में भी आयुक्त के अपनी सीट पर नहीं मिलने व फोन नहीं उठाने का मुद्दा उठने के बाद मंगलवार को कांग्रेस के कई पार्षदों ने मुख्य कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाया और सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि आयुक्त न तो अपनी सीट पर मिल रहे है और ना ही पार्षदों के फोन उठा रहे है। आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए न महापौर और ना ही आयुक्त निगम में मिल रहे है। लोग परेशान हो रहे है।

बजट बैठक में भी उठा मुद्दा

नगर निगम की सोमवार को वेटरनरी ऑडिटोरियम में हुई बजट बैठक के शुरु होते ही पार्षद मनोज बिश्नोई ने आयुक्त का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि आयुक्त न तो अपनी सीट पर मिल रहे है और ना ही पार्षदों का फोन उठा रहे है। सदन में उपिस्थत कई और पार्षदों ने बिश्नोई की बात का समर्थन किया और महापौर को इस पर कुछ करने की बात कही थी।

वार्डवासियों के साथ निगम घेराव की चेतावनी

कांग्रेस पार्षद महेन्द्र बडगुजर के नेतृत्व में निगम द्वार के ताला लगाने और धरना देने के दौरान कांग्रेस के कई पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान पार्षद महेन्द्र ने बताया कि निगम पहुंच रहे लोग आयुक्त व महापौर के न मिलने पर निराश होकर लौट रहे है। उन्होंने कहा कि महापौर भी अपनी घोषणाओं पर खरी नहीं उतर रही है। पार्षद ने कहा कि अगर सोमवार तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो वार्डवासियों के साथ निगम का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पार्षद आनन्द सिंह सोढ़ा, शिव शंकर बिस्सा, दुर्गा दास छंगाणी, शहजाद भुट्टा, अब्दुल वाहिद, सुनील गेदर, वसीम फिरोज अब्बासी, मनोज जनागल, किशन तंवर सहित सुरेन्द्र डोटासरा, युनूस अली, पूनम हटीला मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।