Skip to main content

चार दिवसीय मालासर खेल महाकुंभ, 2023 संपन्न फुटबॉल, कब्बड्डी, रस्साकसी और दौड़ प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। मालासर गांव में आयोजित खेल महाकुंभ का समापन आज सभी खेलों के फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण प्रथम बार हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता रही युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता को अंडर - 19 आयु वर्ग में रखा गया जिसमें बीकानेर के अलग अलग जगहों से दस टीमों ने भाग लिया फाइनल मुकाबला स्थानीय मालासर एफ सी और सादुल फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया दोनों ही टीमों ने जैसा की उम्मीद थी शानदार खेल दिखाया जिसके परिणाम स्वरूप निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 0 - 0 की बराबरी पर रही फिर सादुल फुटबॉल एकेडमी ने यशवर्धन राजपुरोहित, क्रिश और हर्षित सिंह के गोलों से फाइनल मुकाबला ट्राई ब्रेकर में 3 - 2 से अपने नाम किया, प्रतियोगिता में सादुल फुटबॉल एकेडमी में के यशराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर, मालासर एफ सी के पवन गोदारा को सर्वश्रष्ठ खिलाड़ी तथा रमेश गोदारा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया, अंत में विजेता टीम को नकद इनामी राशि तथा चमचमाती ट्रॉफी मुख्य अतिथि राजेंद्र मुंड तथा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित के हाथो प्रदान की गई। फुटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्याम कुमार हर्ष और परिक्षित स्वामी द्वारा निभाई गई।


आयोजन सचिव ने बताया की कब्बड्डी प्रतियोगिता में हिसार (पुरुष वर्ग) और नाथवाना (महिला वर्ग) की टीमें विजेता रही वही रस्सा कसी में मालासर सीनियर विजेता तथा जंगली क्लब उपविजेता रही और दौड़ में अलग अलग दूरी में प्रदीप और पुराखानाथ सिद्ध विजेता रहे।


इस खेल महाकुंभ में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दर्शक इन खेलो का लुत्फ उठाने आते थे, इस प्रतियोगिता का विचार मेजर प्रेमसुख गोदारा के द्वारा रखा गया जिसे रामरख गोदारा, राजूराम गोदारा, श्रवण गोदारा, शारीरिक शिक्षक आशीष दुबे और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सफल बनाया गया, अंत में समस्त ग्रामवासियों ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के नारे के साथ इस महाकुंभ को प्रतिवर्ष करवाने के भाव रखे

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।