Skip to main content

20 फ्रीलांसर फोटोग्राफर्स के 100 से अधिक फ़ोटो का आमजन कर सकेंगे दीदार, संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन




अभिलेखागार में छायाचित्रों की प्रदर्शनी शुरू

संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ

बीकानेर,‌‌ 12 जनवरी। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और काका बीकानेरी पेज के संयुक्त तत्वावधान में राज्य अभिलेखागार में फोटो प्रदर्शनी गुरुवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ सम्भागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन तथा जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त  तथा जिला कलेक्टर ने फोटो का अवलोकन किया और छायाचित्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि छायाचित्रों के माध्यम से जिले की संस्कृति तथा जनजीवन का चित्रण देखने को मिला है। 

जिला कलक्टर ने कहा कि युवा पीढ़ी द्वारा बीकानेर की संस्कृृति को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया कार्य सराहनीय है। इससे ऊंट उत्सव में आने वाले सैलानियों को भी यहां की जानकारी मिल सकेगी। यह प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए आकर्षक बिन्दु रहेगी। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी गई।

प्रदर्शनी में 20 फ्रीलांसर फोटोग्राफर्स के 100 से अधिक फ़ोटो को आमजन के अवलोकनार्थ रखा गया है। इनमें ऊंट महोत्सव, बीकानेर स्ट्रीट फोटोग्राफी, बीकानेर कल्चर, बीकानेर के पुरातत्व महत्व के स्थानों और बीकानेर वाइल्डलाइफ सहित जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित फोटो शामिल हैं। प्रदर्शनी 15 जनवरी तक खुली रहेगी। शुक्रवार को कोचरों के चौक में भी यह छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

प्रदर्शनी में लगाए गए इनके फोटो
प्रदर्शनी में फ्रीलांसर फोटोग्राफर सिद्धार्थ कुलारिया, मधुर व्यास, मनीष स्वामी, किशन गोयल, अब्दुल शाहिद, वरुण गोदारा, पोमिश गहलोत, किशन गहलोत, समीर अहमद, रवि गहलोत, दीपक कुमार हटीला, शिवम स्वामी, योगेश राजपुरोहित, विजय कुमार गोयल, रिजवान अली, मुकुल शर्मा, संस्कार भार्गव द्वारा लिए गए है। इस दौरान पर्यटन विभाग और अभिलेखागार के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।