Skip to main content

मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो, प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

बीकानेर बुलेटिन



फ्लैगशिप योजनाओं की जानी प्रगति, विकास कार्य समयबद्ध करने के दिए निर्देश

बीकानेर, 12 नवम्बर। प्रमुख शासन सचिव व जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से गति दी जाए, जिससे आमजन को इनका त्वरित लाभ मिल सके।

प्रभारी सचिव ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की समीक्षा की और कहा कि चिरंजीवी योजना के पंजीकरण से शेष रहे सभी परिवारों को जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायतवार कार्य योजना बनाकर जुडवाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि चिरजीवी योजना के बकाया क्लेम का भुगतान प्राथमिकता से करवाया जाए। शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की समीक्षा की और नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि इसकी सही प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि बजट घोषणा में स्वीकृत सडकें निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं। पेचवर्क आदि कार्य तुरन्त कराए जाएं। उन्होंने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना में प्रगति कम होने को गंभीरता से लिया और निर्देश दिए स्वीकृत आवेदकों को ॠण उपलब्ध करवाया जाए, जिससे वे अपना रोजगार स्थापित कर सके।

उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का संचालन सरकार की मंशा के अनुसार करवाएं, जिससे विद्यार्थियों को इनका भरपूर लाभ मिले। 

प्रभारी सचिव ने जिले में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक स्कूलों में स्टाफ व प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण  शिक्षण व्यवस्था पर ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर निर्देश दिये कि सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ घरातल पर आमजन को मिले।

प्रभारी सचिव ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की समीक्षा की और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए इस अभियान को निरंतर जारी रखें तथा मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लोगों को इस योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए और कहा कि चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। चिकित्सालय के शौचालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव गुप्ता ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की फ्लैगशिप योजना की जानकारी ली और पेंशन प्रकरणों की भुगतान की स्थिति को जाना।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से करवाई जाएगी। उन्होंने इंदिरा रसोई योजना के भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया और कहा कि अधिकारी समय समय पर इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति को गंभीरता से लिया और कहा कि समन्वित प्रयासों से इसमें गति लाई जाए। 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र सिंह मीना, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा सहित अन्य विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...