Skip to main content

स्कूल की क्लास में मीट पार्टी, कार्रवाई नहीं, स्टूडेंट्स क्लास से बाहर कर रहे है नारेबाजी

बीकानेर बुलेटिन



श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर गांव में स्थित सरकारी स्कूल की क्लास में मांस और मीट पार्टी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर स्टूडेंट्स नाराज है। सोमवार को स्टूडेंट्स क्लास से बाहर आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अब मौके पर पहुंच रहे हैं। काफी दबाव के बाद पुलिस ने इस मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली।

पिछले दिनों स्टूडेंट्स जब क्लास में पहुंचे तो वहां टेबल्स पर मांस के टुकड़े पड़े थे। फर्श पर भी मांस के टुकड़े बिखरे हुए थे। आसपास ही रोटियां भी बिखरी हुई थी। मौका देखने पर लग रहा था कि किसी ने मांस पार्टी की है। आरोप है कि स्कूल के बाहर शराब की बोतलें भी मिली है। ऐसे में स्टूडेंट्स ने अपने अभिभावकों को बुला लिया। उस दिन भी काफी विरोध हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब सोमवार को स्टूडेंट्स क्लास से बाहर आ गए व नारेबाजी करने लगे।

गांव के युवक व ग्रामीण भी स्कूल के स्टाफ व पुलिस के रवैये ने नाराज है। गांव के लोग सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल पहुंचे और ताला लगाने का प्रयास करने लगे। हालांकि स्कूल प्रबंधन के आग्रह के बाद तालाबंदी एक बार टाल दी गई।

आरोप है कि मांस पार्टी के पंद्रह दिन भी काेई कार्रवाई तक नहीं की गई है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित भी मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने भी पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

स्कूल में लगे है कैमरे

दरअसल, स्कूल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, इसके बाद भी जांच नहीं हो पा रही। बताया जा रहा है कि उस समय कैमरे बंद थे। स्कूल कैमरों की देखरेख नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टाफ की ओर से मामले की जांच के लिए थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस परिवाद की जांच में लापरवाही बरत रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।