Skip to main content

बीकानेर के सिने प्रेमियों के लिए खुश खबरी, एक बार फिर बिग स्क्रीन पर देख सकते है ये फ़िल्म, भीखाराम चांदमल की ओर से मिलेगा उपहार भी

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर के सिने प्रेमियों के लिए खुश खबरी वे एक बार फिर से सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ सूरज टॉकिज की बिग स्क्रीन पर देखें सकेंगे, पूरे 27 साल बाद बीकानेर के सूरज टॉकिज शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिखाई जाएगी।

सूरज टॉकिज के प्रबंधक रवि पारीक ने बताया कि दर्शकों की बेहद मांग पर इस फिल्म को चार शो में प्रतिदिन प्रदर्शित किया जाएगा। दर्शकों के लिए टिकट की दर भी वाजिब रखी गई है। बॉक्स 150, बॉलकॉनी 99 और डीसी 80 रुपए की टिकट दर रखी गई है।

सूरज टॉकिज के फिल्म प्रमोटर ज्ञान गोस्वामी ने बताया कि 11 से 17 नवम्बर तक दर्शक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। रविवार को जो भी दर्शक यह फिल्म देखने आएगा उसको भीखाराम चांदमल की ओर से सनेक्स का उपहार भी दिया जाएगा। गोस्वामी ने बताया कि 1995 में यह फिल्म बीकानेर के मिनर्वा सिनेमा घर में लगातार सौ दिन तक हाउस फुल रही।

सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म…

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली इस पारिवारिक और संपूर्ण मनोरंजक इस फिल्म को 10 फिल्मफेयर एवार्ड प्राप्त हो चुके है।  सबसे ज्यादा कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में रिकार्ड कायम किया था। आपको बता दें कि साल 1995 में इस फिल्म का पूरे भारत में एक साथ प्रदर्शन हुआ तथा तब इस फिल्म ने भारत में 58 करोड और विदेशों में 17.5 करोड की रिकार्ड कमाई की थी। यशराज निर्देशित इस फिल्म के लेखक आदित्य चोपडा, जावेद सिदिकी, संगीत जतिन ललित का है। फिल्म में अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, सतीश के भी यादगार रोल है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।