Skip to main content

किराए के भवनों में नहीं चलेंगे स्कूल,गंगाशहर और बंगला नगर के कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन



शिक्षा मंत्री और बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बंगला नगर और गंगाशहर के कार्यों को प्राथमिकता से करने के आदेश दिए। इसके साथ ही शहर के श्मसान और कब्रिस्तानों के लिए स्वीकृत कार्य भी जल्द शुरू करने के आदेश दिए। इस दौरान डॉ. कल्ला ने अपने कोटे से स्वीकृत राशि के कार्य शुरू होने की रिपोर्ट भी मांगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि पेयजल पाइपलाइन अथवा किसी प्रकार के केबलिंग कार्य के लिए सड़क की टूट-फूट संबंधी वैध अनुमति पूर्व में ली जाए। किसी भी स्थिति में कार्य के पश्चात सड़क टूटी हुई नहीं रहे, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत टंकियां बनाने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र के समस्त मोक्षधामों और कब्रिस्तान आदि की चारदीवारी बनाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाने के कार्य की प्रगति जानी और इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गंगाशहर और बंगला नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के सीवरेज से संबंधित बचे हुए कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाए। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री कहा कि शहरी क्षेत्र की जो सड़कें स्वीकृत कर दी गई हैं, उनकी निविदा संबंधी कार्यवाही शुरू करते हुए कार्य प्रारंभ किए जाएं। किराए के भवनों में चलने वाले जिले के समस्त सरकारी स्कूलों के लिए भूमि आवंटन करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले समय में सभी सरकारी स्कूलों के स्वयं के भवन होने चाहिए। समसा अथवा अन्य मद से इनके लिए भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने आयुर्वेद और पब्लिक हेल्थ कॉलेज सहित बजट घोषणा में स्वीकृत कॉलेजों की स्थापना की प्रगति जानी तथा कहा कि पीबीएम सहित सरकारी अस्पतालों की ड्रेनेज और सीवरेज सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। उन्होंने पुरानी जेल भूमि के विक्रय की कार्यवाही करने के निर्देश दिए और बताया कि शहर की 7 ऐतिहासिक बारियों तथा लक्ष्मीनाथ मंदिर में विकास कार्य के लिए राशि शीघ्र ही स्वीकृत करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुराने शहर की प्रमुख सड़कों की रखरखाव के साथ इनमें डिवाइडर बनाए जाए। उन्होंने म्यूजियम सर्कल से हल्दीराम प्याऊ तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति जानी। कोटगेट तथा बैदों के चौक स्थित सब्जी मंडियों में शेड तथा शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिना वैध अनुमति किसी भी सरकारी भवन की दीवार तोड़ने का कार्य नहीं किया जाए। ऐसा होने पर जिम्मेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में मूर्ति लगाने और चौराहे के नामकरण की अनुमति के लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। जिलों द्वारा नियम सम्मत तरीके से प्रस्तावों की अनुशंसा इस कमेटी को की जाए। बैठक में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, नगर विकास न्यास के सचिव यशपाल आहूजा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ललित ओझा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।