Skip to main content

कलक्टरी को घेरा, सड़कों पर आंदोलन,पट्‌टा नहीं देने का विरोध

बीकानेर बुलेटिन




कच्ची बस्तियों में रहने वालों को स्थायी मकान का पट्टा नहीं देने के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने कलक्टरी पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने पहले नगर विकास न्यास के पास और फिर कलक्टर कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

दरअसल, अंबेडकर कॉलोनी सहित अनेक एरिया में रहने वाले लोगों को नगर विकास न्यास की ओर से पट्‌टे नहीं दिए जा रहे हैं, अलबत्ता कब्जे बताते हुए हटाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आशियाना बचाओ आंदोलन के नाम पर क्षेत्र के लोग अब एक मंच पर आ गए हैं। इसी मंच ने सोमवार को कलक्टरी पर प्रदर्शन के लिए बुलाया तो उम्मीद से ज्यादा लोग वहां पहुंचे। भीड़ बढ़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पट्‌टा नहीं देने का विरोध

स्थानीय लोग पट्‌टा नहीं देने का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान इनसे आवेदन भी लिए गए लेकिन पट्‌टा वितरण नहीं हुआ। अलबत्ता न्यास इसे सरकारी भूमि बताते हुए हटाने की चेतावनी भी बार बार दे रहा है। इसी कारण विरोध के दौरान न्यास अधिकारियों के खिलाफ ही जमकर नारेबाजी की गई।

कलक्टर को ज्ञापन

विरोध के दौरान लोग कलक्टरी परिसर के अंदर घुसने का प्रयास करते रहे लेकिन पुलिस ने जबरन रोक लिया। इस दौरान एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को ज्ञापन देकर पट्‌टे जारी करने की मांग की। आरोप लगाया गया कि न्यास अधिकारी जानबूझकर इस क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं और मकान तोड़ने की चेतावनी दे रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।