Skip to main content

ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर बुलेटिन



लूणकरनसर में खेत में ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाप-बेटे दोनों खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान बेटा ट्रेक्टर को ढलान पर चढ़ाने का प्रयास कर रहा था लेकिन ट्रेक्टर पलट गया। एक बार नहीं बल्कि कई बार पलटे ट्रेक्टर के नीचे आने से चालक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लूणकरनसर के गांव लखावर के खेत की बुआई करते समय ये हादसा हुआ। लखावर निवासी 35 वर्षीय रामजस गांव के पास ही खेत में मंगलवार को ट्रैक्टर से बुआई कर रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया। रामजस ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर घायल हो गये। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई। जिससे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

ट्रेक्टर ने 5-6 पलटी खाई
पुलिस थाना में दी रिपोर्ट के अनुसार खेत में बुआई करते समय ट्रेक्टर का टायर गढ्ढे में गिरने से ट्रेक्टर धोरे के ऊपर से पलटते हुए 5-6 पलटी मारी,रामजस के निचे गिरने से ट्रेक्टर ऊपर से पलटता हुआ निचे की तरफ आ गया जिससे रामजस गंभीर घायल हो गया।

आंखों के सामने इकलौते बेटे की हुई मौत
हंसराज लेघा अपने इकलौते बेटे रामजस के साथ ही मंगलवार को सुबह ट्रेक्टर पर खेत गये थे।रामजस ट्रेक्टर से खेत की बुआई करने लगा कुछ ही देर में ट्रेक्टर धोरे के ऊपर से पलटता हुआ निचे आ गया।पिता ने तुरंत अपने पोते अंकित को फोन कर घर से कैंपर गाड़ी मंगवाई।

गांव में छाया शौक
रामजस की मौत की सूचना मिलने व शाम को गांव में बीकानेर से जब शव पहुंचा तो समूचे गांवों के लोगों की आंखें नम थी ओर हर कोई होनी को कौन टाले की बात कर रहे थे।रामजस हंसराज के इकलौता बेटा था।रामजस के दो बेटे है अंकित व राजू।




Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।