Skip to main content

ग्रामीण क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही,दर्जनाें घर हुवे क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद

बीकानेर बुलेटिन



देसलसर व जांगलू गांव में मंगलवार रात हुई भारी बारिश से दर्जनाें घरों के क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं देसलसर से गुजर रहे भारतमाला सड़क के किनारे खेतों में बोई हुई ग्वार, मूंगफली व नरमे की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। देसलसर उपसरपंच राम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि देसलसर पुरोहितान में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वार्ड 5 व 6 में हनुमान सिंह व पूनम सिंह के पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

इनके आरसीसी मकान में दरारें आ गई जिसके बाद घर खाली कर दूसरे घर में शिफ्ट किया गया। रामसिंह ने बताया कि 6 माह पहले इन निचले इलाके के मोहल्लो में बरसाती पानी की निकासी को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इन मोहल्ले की गलियों में 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है जिससे आवागमन बाधित है।

कई घरों को नुकसान हुआ है फिर भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। अगर समय रहते समुचित व्यवस्था नहीं हुई तो वापस बारिश के बाद इन मोहल्लो में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। वहीं देसलसर से गुजर रहे भारत माला सडक का बरसाती पानी पास के राजूराम कुम्हार, सुरेश कुम्हार, संतराम, गणेशाराम, मदन सिंह सहित दर्जनों किसानो के खेतो में घुसने से बिजाई की हुई ग्वार, मूंगफली व नरमें की फसल पूरी तरह बह गई। जांगलू गांव में भारी बारिश से हजारीराम, शिवनारायण, लालचंद, रामजस, हेतराम, हरिराम, किशनाराम गोरधन राम, सहीराम, जगमाल राम, मनीराम, सुगना, राजाराम सहित दर्जनों किसानों के खेतों में मूंगफली, ग्वार की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई वहीं गांव में मघाराम नायक, सोहनलाल सियाग, चंद्रभान, मांगीलाल , लालचंद, हडमानराम, रमणलाल नायक, हेतराम, जगदीश, मनीराम, लूणाराम, हजारीराम, मदनलाल, सतपाल सहित अनेक लोगों के कच्चे व पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

देसलसर गांव में 3-4 फीट पानी से घिरे मकान, पंचायत ने नहीं पहुंचाई मदद , बादलों की आवाजाही से सहमे रहे ग्रामीण
जांगलू, देसलसर, उदासर, किशनासर, हियादेसर, मान्याना सहित आसपास गांवों में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हुई जिससे इन गांवों में निचले इलाकों में बाढ़ से हालात बन गए। भारतमाला के समीप खेतों में सडक का पानी पहुंच गया जिससे खेत जलमग्न हो गए। खेतों में पानी भरा हुआ है।

सरपंच का तहसीलदार को ज्ञापन; कहा-गिरदावरी करवा मुआवजा दें
बुधवार को जांगलू सरपंच मोहनी देवी ने नोखा तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर जांगलू में भरी बारिश के कारण फसल नष्ट की विशेष गिरदावरी करवाने व क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना में सम्मिलित करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जांगलू में भारी बारिश के कारण खेतों में मूंगफली, ग्वार व नरमे की फसल बर्बाद हो गई। गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में नष्ट हुई फसल की विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाने एवं क्षतिग्रस्त मकानों को पीएम आवास योजना में शामिल किया जाए।

नोखा विधायक ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र
नोखा/पांचू| विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने जिला कलेक्टर बीकानेर को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत जांगलू सहित अन्य पंचायतों में भारी वर्षा के कारण फसल नष्ट होने पर विशेष गिरदावरी करवाने व क्षतिग्रस्त मकानों के स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास बनाने की मांग की।

विधायक बिश्नोई ने कहा कि ग्राम पंचायत जांगलू में हाल ही में हुई भारी बरसात के कारण खेतों में फसल नष्ट हुई है जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है और गांव में भारी बरसात के कारण कई घर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गये है। ग्राम पंचायत जांगलू सहित अन्य पंचायतों में हुए नुकसान का आकलन के लिए विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा और साथ ही क्षतिग्रस्त हुए घरों के नुकसान का आकलन करवाकर मुआवजा दिया जाए और उन्हंे प्रधानमंत्री आवाज योजना में शामिल करवाया जाए।







Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।