Skip to main content

पहियों पर दौड़ा टीकाकरण,ऑन कॉल भी घर-घर लगाई वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन




45 प्लस आयु वर्ग को एक्टिव मोड पर दे रहे पहली खुराक

बीकानेर, 15 जून। कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिले में एक्टिव मोड में अपनाए गए नवाचारों से वे लोग भी टीकाकरण करवा रहे हैं जो अन्यथा टीकाकरण से वंचित रह जाते। इसलिए जिला कलेक्टर नमित मेहता भी दैनिक रूप से इन अभियानों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दे रहे हैं। बुधवार से वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स तथा मंगल टीका आपके द्वार अभियान सुबह 8:00 बजे की बजाय प्रातः 9:00 से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। 

कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ ओपी चाहर ने बताया के मंगलवार को वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स अभियान के लिए आमजन में खासा उत्साह दिखा। शहर में संचालित 3 मोबाइल ओपीडी यूनिट द्वारा कुल 223 लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया गया। यूपीएचसी मुरलीधर व्यास नगर, यूपीएचसी नंबर 4 व यूपीएचसी बीछवाल द्वारा संचालित मोबाइल ओपीडी यूनिट वेन द्वारा नथूसर गेट, जवाहर नगर, एमडीवी कॉलोनी, रतन बिहारी पार्क, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र, सुभाष पुरा, इंदिरा कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों में 45 वर्ष या अधिक आयु के लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। 

आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगल टीका आपके द्वार अभियान के तहत पूरे दिन लैंडलाइन व नर्सिंग कर्मचारी अजय भाटी के मोबाइल नंबर पर कुल मिलाकर 150 कॉल क्वेरी के लिए आए। कुल 5 स्थानों से 10 के गुणज में लाभार्थियों की सूचना मिलने पर टीम भेजकर 73 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 14 केंद्रों पर 828 लाभार्थियों को टीके लगाए गए। बुधवार को वैक्सीन की अनुपलब्धता के चलते 18 प्लस आयु वर्ग का स्लॉट बुकिंग द्वारा टीकाकरण नहीं होगा। उपकेंद्र खारवाली (छत्तरगढ़) पर महिलाओं के किए व सीएचसी जसरासर पर सभी के लिए ऑन स्पॉट बुकिंग द्वारा 18 प्लस का टीकाकरण किया जाएगा।

45 प्लस आयु वर्ग में तीन शहरी केंद्रों सहित कुल सात केंद्रों पर टीकाकरण होगा। वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स तथा मंगल टीका आपके द्वार अभियान द्वारा भी 45 प्लस आयु वर्ग को पहली डोज के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।