Skip to main content

SP प्रीतिचन्द्रा ऐक्शन मोड में, नोखा थानाधिकारी अरविंद सिंह को किया लाइन हाजिर

बीकानेर बुलेटिन



दुकानदार से मारपीट प्रकरण पर एक्शन


 

बीकानेर@ जनअनुशासन पखवाड़े में आमजन व दुकानदारों से अभद्रता करने वालों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा एक्शन मोड में है। एसपी ने नोखा में सोमवार को हुए घटनाक्रम को लेकर थानाधिकारी अरविन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह ईश्वरानंद को नोखा का थानाधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा सुमन को लूणकरणसर का प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब रहे कि सोमवार को नोखा में नोखा थानाधिकारी अरविन्द्र सिंह द्वारा दो दुकानदारों के साथ मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद हरकत में आई जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता का जांचा और पूरी पड़ताल के बाद थानाधिकारी को लाईन हाजिर किया । थानाधिकारी की इस घटना से व्यापारियों में खासा रोष था।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथग्रहण समारोह

  बीकानेर रविवार 20.12.2020 को अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का हुआ शपथ ग्रहण समारोह अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ली शपथ रविवार को अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुर्जर गौड़ भवन महर्षि गौतम मार्ग नई लाईन गंगाशहर में हुआ नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज के हित में शपथ ली और सामाजिक गतिविधियों व कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया समाज की ओर से गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की एकता और अखंड को लेकर शपथ ली साथ ही सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प सभी पदाधिकारियों द्वारा लिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय सचिव लखन शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र गौतम रहे धर्मेंद्र गौतम ने कार्यक्रम मैं उपस्थित पदाधिकारियों व समाज बंधुओं का संबोधन करते हुये युवा वर्ग को संगठित होकर समाज विकास के कार्यों मैं भागीदारी निभाने का आग्रह किया इस दौरान लखन शर्मा ने ब्राह्मण समाज में शिक्षा...