Skip to main content

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने नोखा में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की, सिटी राउंड करते हुए लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 21 अप्रैल। जिला कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बुधवार को नोखा में कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली तथा शहरी क्षेत्र का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर शहर के बाद सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले नोखा के हैं, ऐसे में यहां विशेष मुस्तैदी रखी जाए। कोविड प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति आपसी समन्वय रखें। होम आइसोलेट पॉजिटिव मरीजों को समय पर दवाइयां मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। ऐसे मरीजों द्वारा होम आइसोलेशन नियमों की अवहेलना किसी स्तर पर नहीं हो। इसके लिए बीएलओ और अन्य कार्मिकों के माध्यम से निगरानी रखी जाए। जिन क्षेत्रों में अधिक पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं, वहां माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाने तथा बल्लियां लगाते हुए इनमें जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। बस स्टैंड, पेट्रोल पंप सहित प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क नहीं रहे। बसों में निर्धारित से अधिक संख्या में यात्री नहीं हो। ऐसा पाए जाने पर बसें सीज की जाए तथा चालान काटे जाएं। सभी विवाह समारोहों का अवलोकन करने तथा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर आयोजकों के खिलाफ जुर्माना लगाने और भवन सीज करने के निर्देश दिए। ऐसे समारोहों में 50 से अधिक मेहमान नहीं हों तथा कोई भी बिना मास्क नहीं रहे। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता सहन नहीं की जाए। शहर के प्रमुख स्थानों को सेनेटाइज्ड करवाने तथा जागरूकता की सघन गतिविधियां चलाने के लिए कहा। विभिन्न राज्यों से बसों, रेलगाड़ियों और निजी वाहनों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने तथा आवश्यकता के अनुरूप सेम्पलिंग के निर्देश दिए। चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नेम सिंह चौहान, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी सिद्धार्थ पलानिचामी,  विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी सुमेर सिंह, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम बजाज, थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।

शहरी क्षेत्र में लिया जायजा

बैठक के बाद जिला कलक्टर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ
नवली गेट, जैन चौक, सदर बाजार लखारा चौक, गाँधी चौक, महावीर चौक आदि क्षेत्रों का विजिट किया तथा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना का जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।