Skip to main content

बीकानेर पहुंची लिक्विड ऑक्सीजन की खेप, कोरोना वार्ड में अब 800 बैड पर ऑक्सीजन सुलभ

बीकानेर बुलेटिन






जयपुर/बीकानेर, 21 अप्रैल। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से बीकानेर में कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए लिक्विड ऑक्सीजन की खेप पीबीएम चिकित्सालय को प्राप्त हो गई है। पीबीएम चिकित्सालय में अब 800 बैड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। 

जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कोरोना वार्ड की व्यवस्थाओं के बारे में पिछले दिनों बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. परमिन्दर सिरोही, समाजसेवी श्री कन्हैया लाल कल्ला और पीबीएम प्रशासन से जुड़े श्री जितेन्द्र आचार्य की ओर से लिक्विड ऑक्सीजन की कमी के बारे में फीडबैक प्राप्त हुआ था। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा और जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ऑक्सीजन सप्लाई के प्रभारी अधिकारी से चर्चा कर उन्हें बीकानेर के लोगों की इस जरूरत के बारे में अवगत कराया। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार ने बीकानेर के लिए अतिरिक्त लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध कराई है, जो बुधवार को बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय पहुंच गई है। 

     
 डॉ. कल्ला ने पीबीएम चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. परमिन्दर सिरोही एवं श्री जितेन्द्र आचार्य को निर्देश दिए है कि कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए ऑक्सीजन की ​अग्रिम आवश्यकताओं का आंकलन कर वे आर्डर देते रहे और इसकी सप्लाई में किसी भी प्रकार की अड़चन आए तो उन्हें (डॉ. कल्ला) इसके बारे में जानकारी दे। 

डॉ. कल्ला ने बताया कि बीकानेर जिले कोरोना मरीजों के उपचार सम्बंधी व्यवस्थाओं के लिए वे लगातार जिला प्रशासन, पीबीएम चिकित्सालय, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्त्ताओं से चर्चा कर रहे है। उन्होंने बताया कि बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में पहले मात्र 20 बैड पर ऑक्सीजन उपलब्ध थी, लेकिन अब वहां पर 800 बैड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। पीबीएम में पहले वेंटीलेटर वाले करीब 20 बैड थे, जो अब बढ़कर 100 हो गए हैं। 

जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि बीकानेर में बेहतरीन चिकित्सा व्यवस्थाओं के लिए वे निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अपने विधायक कोष से एक करोड़ रुपये की राशि संक्रामक रोगों के उपचार के लिए पृथक से चिकित्सालय निर्माण के लिए दी है। इसके साथ ही डीएमएफटी फंड और अन्य स्रोतों से इसके लिए और धनराशि की व्यवस्था करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।