Skip to main content

कोरोना:देश में पहली बार आए 2.73 लाख नए केस, 24 घंटे में 1619 संक्रमितों की मौत

बीकानेर बुलेटिन




महामारी की दूसरी लहर में दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या का असर अब रिकॉर्ड मौतों के रूप में दिखने लगा है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में कुल 2,75,306 नए संक्रमित दर्ज किए गए। इस दौरान 1625 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में कोरोना के नए संक्रमितों और इससे मौत का यह सर्वोच्च आंकड़ा है। देश में लगातार तीन दिन से मौतों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है।

यह पहली बार है जब एक दिन में 2.74 लाख से अधिक नए ममाले दर्ज किए गए। खास बात यह कि पिछले कई दिनों से नए संक्रमितों का अंकड़ा रोज नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,50,57,767 हो गए हैं।

सक्रिय मरीज 19 लाख के पार
संक्रमण के मामलों में लगातार 39वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19 लाख को पार कर गई है। फिलहाल कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 19,23,877 है, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 12.76 फीसदी है।


ठीक होने की दर घटकर 86 फीसदी हुई
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,29,48,848 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है।

दोगुनी हुई पॉजिटिविटी दर
देश में कोरोना की संक्रमण दर सिर्फ दो हफ्तों से भी कम समय में दोगुनी हो गई है। यानी कुल टेस्ट किए गए सैंपलों में से 16.7 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहीं, साप्ताहिक औसत 14.3 प्रतिशत है। इससे पहले बीते साल 19 जुलाई को पॉजिटिविटी दर 15.7 प्रतिशत पहुंची थी और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 12.5 फीसदी। 16.7 फीसदी संक्रमण दर होने का मतलब है कि हर छह सैंपल में से एक का पॉजिटिव पाया जाना। 

82 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में
देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 503 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 161, छत्तीसगढ़ में 170, यूपी में 127, गुजरात 110, कर्नाटक में 81, पंजाब में 68 और मध्य प्रदेश में 66 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1286 मौतें हुईं जो कुल 1570 मौतों का 81.9 फीसदी है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।