Skip to main content

‘कोरोना से जीती जंग कहीं हम हार ना जाएं’ पेम्फलेट का विमोचन बरतनी होगी अतिरिक्त सावधानी -मेहता

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर 10 मार्च। कोरोना एडवाइजरी की पालना एवं इससे बचाव के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का संदेश ‘कोरोना से जीती जंग कहीं हम हार ना जाएं’ पेम्फलेट का विमोचन बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया। जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। हमें पूर्व की भांति ही कोरोना एडवाइजरी की पालना करते हुए साबुन से हाथों की सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों की पालना करने की जरूरत है।

मेहता ने कहा कि सतत प्रयासों से कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या में लगातार कमी हुई है, लेकिन इसका खतरा अब भी बरकरार है। इसेे हल्के में ना लेते हुए हमें अपने आसपास लोगों को भी  जागरुक करना होगा।

सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के जागरूकता के लिए 2 लाख पैम्फलेट्स का वितरण स्कूलों और काॅलेजो के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 लाख 50 हजार पैम्फलेट्स सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में तथा 50 हजार पैंम्फलेट्स का वितरण कॉलेजों में किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, यूआईटी सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ राकेश हर्ष तथा अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी मौजूद रहे।


मंगल टीका जागरूकता अभियान के तहत पेंशनर्स को दी वैक्सीनेशन प्रक्रिया की जानकारी

  मंगल टीका जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिला कोष कार्यालय में सेवानिवृत्त कार्मिकों व पेंशनर्स को टीकाकरण के लिए जागरुक किया। कोषाधिकारी गौरी शंकर रांकावत ने बताया कि इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉ. सुकुमार कश्यप ने वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन प्रक्रिया तथा इसके लिए चिन्हित संस्थानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सरकारी चिकित्सा संस्थानों तथा निजी चिकित्सा संस्थानों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है और टीकाकरण से ही कोरोना का बचाव हो सकता है।

अभियान समन्व्यक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि आमजन में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला कलक्टर की पहल पर इस अभियान के दौरान 20 मार्च तक सघन गतिविधियां चलाई जाएगी।

  

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...