Skip to main content

होली पर ये स्पेशल ट्रेन चलने को है तैयार

बीकानेर बुलेटिन




भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने होली (Holi) पर घर जाने वाले यात्रियों की मांग और संभावित भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों (Holi Special Trains) को चलाने का ऐलान किया है. ये ट्रेनें नई दिल्ली, पटना, गया, वाराणसी, अंबाला, सहारनपुर, बरौनी, लखनऊ और कटरा समेत कई शहरों के बीच चलाई जाएगी.

इस बार होली 28 और 29 मार्च को है. ऐसे में ट्रेनों की संचालन अवधि और फेरे बढ़ाए जाने से भी लोगों को फायदा होगा. कोरोना काल में स्टेशनों पर भारी भीड़ ना हो इसलिए होली को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने के लिए कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है.

रेलवे ने कुछ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की है.

इन ट्रेनों में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,पंजाब, चेन्नई, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित आपस में जोड़ने वाली ट्रेनों के नाम भी शामिल हैं. इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से और रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर्स से भी की जा सकती है.

दिल्ली से पटना के लिए ये स्पेशल ट्रेन

04022/04021 आनंद विहार टर्मिनल-पटना एसी एक्सप्रेस ट्रेन- होली स्पेशल बनकर 8 मार्च से चलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार से आधी रात 00.10 बजे खुलेगी और उसी दिन शाम में 17.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वहीं वापसी में पटना से आनंद विहार एसी एक्सप्रेस पटना जंक्शन से 19.35 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 13.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पंडिज दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर भी रुकेगी.

पुणे से बिहार के लिए चलेगी ये गाड़ी

महाराष्ट्र के पुणे (Pune) से पटना (Patna) के बीच होली स्पेशल (Holi special 2020) ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से पुणे बीच स्पेशल ट्रेन नंबर 03253 को 05 मार्च से 12 मार्च तक हर गुरुवार को चलाया जाएगा. ये ट्रेन दो फेरे लगाएगी. स्पेशल ट्रेन नंबर 03254 पुणे से प्रत्येक शुक्रवार को 06 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी. ये ट्रेन भी कुल दो फेरे लगाएगी.

होली पर इन ट्रेनों के फेरे बढ़े

होली पर होने वाली यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 05015/05016 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को 2 फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके सा​थ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05101/05102 छपरा-दिल्ली-छपरा स्पेशल ट्रेन को भी दो फेरी के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है.


यहां देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • 03402- दानापुर-भागलपुर स्पेशल, दानापुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 4.05 pm पर
  • 03419- भागलपुर- मुजफ्फरपुर स्पेशल, भागलपुर से 2.05 pm बजे रोजाना
  • 03420- मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्पेशल, रोजाना 11.07 pm बजे खुल रही है
  • 02361- आसनसोल-सीएसटी मुंबई स्पेशल, हर रविवार को शाम 7.45 बजे आसनसोल से शुरू
  • 02362- सीएसटी मुंबई-आसनसोल स्पेशल, हर बुधवार सुबह 11.05am बजे से शुरू
  • 03023- हावड़ा-गया स्पेशल (वाया साहिबगंज), हर दिन 19.50 pm बजे
  • 03024- गया- हावड़ा स्पेशल (वाया साहिबगंज), रोजाना दोपहर 12.20 बजे से
  • 02315- कोलकाता-उदयपुर सिटी स्पेशल, हर गुरुवार को दोपहर 1.10 pm बजे शुरू होती है
  • 02316- उदयपुर सिटी-कोलकाता विशेष, सोमवार को सुबह 12.45am मिनट पर
  • 03002-सिउड़ी-हावड़ा स्पेशल, दैनिक 1.40pm बजे
  • 03502- आसनसोल-हल्दिया स्पेशल (रविवार को छोड़कर) रोजाना
  • 03501- हदिया-आसनसोल स्पेशल, रविवार को छोड़कर हर दिन दोपहर 1 बजे से
  • 03165- कोलकाता-सीतामढ़ी स्पेशल, हर शनिवार को कोलकाता से 22.45 बजे
  • 03166- सीतामढ़ी-कोलकाता स्पेशल, हर रविवार सीतामढ़ी से 10.55 pm बजे शुरू
  • 03506- आसनसोल-दीघा स्पेशल, हर रविवार को सुबह 5.40am बजे
  • 03505- दीघा-आसनसोल स्पेशल, प्रत्येक रविवार को 2.30pm से
  • 03512- आसनसोल-टाटानगर स्पेशल, हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से
  • 03511- टाटानगर-आसनसोल स्पेशल, हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार
  • 02335- भागलपुर-लोकमान्य तिलक (टी) स्पेशल, प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 9 बजे
  • 02336- लोकमान्य तिलक (टी) -भागलपुर लोकमान्य तिलक (टी) विशेष, हर गुरुवार, रविवार और मंगलवार को सुबह 8.05 बजे
  • 03507- आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल, हर शुक्रवार शाम 4.15 बजे से
  • 03508- गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल, प्रत्येक शनिवार को शाम 8.55 बजे
  • 03509- आसनसोल-गोंडा स्पेशल, हर सोमवार शाम 4.15 बजे
  • 03510- गोंडा-आसनसोल स्पेशल, गोंडा से प्रत्येक बुधवार दोपहर 3 बजे
  • 03418- मालदा टाउन-दीघा स्पेशल, हर गुरुवार सुबह 7.50 बजे
  • 03417- दीघा-मालदा टाउन स्पेशल, हर गुरुवार को 11.50 pm बजे
  • 03415- मालदा टाउन-पटना स्पेशल, हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 8.0 बजे
  • 03416- पटना-मालदा टाउन स्पेशल, हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को 9.55pm बजे
  • 03425- मालदा टाउन-सूरत स्पेशल, प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12.30 बजे

इन तमाम ट्रेनों में से यात्री अपनी सुविधानुसार अपने रूट की ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकते हैं. समय से पहले रिजर्वेशन करा कर लोग होली पर होनेवाली भीड़ से बच सकते हैं. रेलवे की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में कई रूटों के लिए और भी ट्रेनें दी जाएंगी.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...