Skip to main content

राजस्थान का बदला मौसम: तपने लगे धोरे,बीकानेर समेत कई जिलों में धूल भरी आंधी, आने वाले दो दिन और उड़ेगी धूल

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान का बदला मौसम: तपने लगे धोरे, बाड़मेर-जैसलमेर में 42 डिग्री, जयपुर, अलवर समेत कई जिलों में धूल भरी आंधी, आने वाले दो दिन और उड़ेगी धूल.. प्रदेश के विभिन्न अंचलों से

यहां सुबह से तेज हवा चलती रही। दोपहर में आसमान में धूल का गुबार छा गया।
जोधपुर में दिन का तापमान चालीस डिग्री के पार हुआ

होली की विदाई के साथ ही थार का रेगिस्तान तपना शुरू हो गया है। तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में भी कमोबेश यही हाल हैं। जयपुर, अलवर समेत राज्य के कई जिलों में मंगलवार दोपहर धूल भरी आंधी और तेज हवा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह टिन-टप्पर तक उड़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

जाेधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित आसपास के जिलों में मंगलवार को रात का तापमान भी चढ़ने लगा है। दिन में तेज गर्मी के साथ लू के थपेड़े चलना शुरू हो गए है। मार्च माह में अमूमन पश्चिमी राजस्थान में मौसम सुहावना रहता है और होली पर लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास होता रहा है, लेकिन इस बार होली पर गर्मी पूरी शिद्दत से अपना अहसास करवा रही है। बाड़मेर व जैसलमेर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं जोधपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर- आसमान में छाई धूल।
जयपुर- आसमान में छाई धूल।
अलवर के बानसूर में तेज हवा के साथ यहां के रेत के टीले से रेत उड़ती रही।
अलवर के बानसूर में तेज हवा के साथ यहां के रेत के टीले से रेत उड़ती रही।
जयपुर में मंगलवार की सुबह तेज धूप के साथ शुरू हुई थी, इसके बाद तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते धूल भरी आंधी में तब्दील हो गई। हवा इतनी तेज थी कि दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने तक में दिक्कत आई। अलवर में भी रेत के धोरे जैसा माहौल बन गया था। यहां तेज हवा से रेत उड़ती नजर आ रही थी।

चूरू के तारानगर में भी सुबह से आसमान में धूल छाई रही।
चूरू के तारानगर में भी सुबह से आसमान में धूल छाई रही।
मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर सहित 10 जिलों में अगले 24 घंटों तक तेज अंधड़ की चेतावनी दी है। जयपुर मौसम विभाग ने जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर,भरतपुर, धौलपुर और आसपास के इलाकों में तेज अंधड़ कीचेतावनी दी है। इन जिलों में 30 से 40 और 50 किलोमीटर की स्पीड से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

बुधवार को यहां यलो अलर्ट

बुधवार को पूर्वी राजस्थान के कोटा जिले में तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कुछ स्थानों पर 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तथा धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है।

इसलिए बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यह लोकल हीटिंग गा असर है। कई दिनों से नमी नहीं होने तथा लू के कारण ठंडे एरिया में दबाव का क्षेत्र बनने से आंधी चल रही है। हीट होने से ठंडे एरिया में प्रेशर डिफरेंस क्रिएट हो रहा है। इस का असर अगले 24 घंटे रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...