Skip to main content

बीकानेर प्रेस क्लब का पुरस्कार वितरण समारोह, केके आहूजा कोरोना वारियर्स से सम्मानित

बीकानेर बुलेटिन

बीकानेर के पत्रकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से कलम चलाते हैं-डॉ. बी.डी. कल्ला

कोरोना की प्रतिकूल परिस्थितियों में पत्रकारों ने जन समस्या को बखूबी उठाया-महापौर श्रीमती सुशीला कंवर


बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब का द्वितीय पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को नागरी जुबली भण्डार स्थित नरेन्द्र सिंह आॅडिटोरियम में आयोजित किया गया। बजरंग शर्मा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रौनक व्यास को तथा मदनगोपाल बिस्स स्मृति फोटो जर्नलिज्म पुरस्कार दिनेश गुप्ता को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला थे तथा विशिष्ट अतिथि बीकानेर नगर निगम की महापौर श्रीमती सुशीला कंवर थी। 



  इस अवसर पर कोरोना वारियर्स फोटो ग्राफर अवार्ड भी प्रदान किए गए। ये अवार्ड  प्राप्त करने वालों में अजीज भुट्टा, मनीष पारीक, गुलाम रसूल, नौशाद अली, धीरज जोशी, महेन्द्र मेहरा, राजेश छंगाणी, गिरीराज भादाणी, घनश्याम स्वामी, रामरतन मोदी, अलंकार गोस्वामी, जितेन्द्र बालेचा, दिनेश जोशी, राज भोजक, बी.के. सिंह, अंकित बिस्सा, मोहन कड़ेला व केके आहूजा  शामिल हैं। कार्यक्रम में  डाॅ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर के पत्रकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से कलम चलाते हैं। यहां पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में युवा पत्रकारों को पुरस्कृत करना सराहनीय पहल है। उन्होंने स्व. बजरंग शर्मा को पत्रकारिता का एनसाइक्लोपीडिया बताया तथा कहा कि वह जन जीवन से जुड़े हुए पत्रकार थे। 



उन्होंने बीकानेर की लोक संस्कृति और रम्मतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने स्व. मदन गोपाल बिस्सा को सिद्धहस्त फोटो पत्रकार बताया तथा कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। डॉ कल्ला ने कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम रही। पत्रकारों ने सरकार द्वारा किए राहत कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। वहीं आमजन में कोरोना एडवाइजरी के प्रति चेतना भी जागृत की। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब के विधायक कोष से लिए पांच लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की। 



विशिष्ट अतिथि महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि कोरोना की प्रतिकूल परिस्थितियों में पत्रकारों ने जन समस्या को बखूबी उठाया तथा उनके समाधान के प्रयास किए गए। उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यों की सराहना की तथा युवा पत्रकारों के सम्मान की परंपरा को अच्छी शुरुआत बताया। इससे पहले  वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारु ने सभी आगंतुंकों का स्वागत किया। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनुराग हर्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कीं। क्लब के महासचिव मनीष पारीक व कोषाध्यक्ष उमाशंकर ने सभी का आभार जताया कार्यक्रम का संचालन ज्योति रंगा ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।