Skip to main content

पचीसिया प्याऊ का हुआ लोकार्पण

बीकानेर बुलेटिन




आज पचीसिया परिवार द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में एक और आयाम स्थापित करते हुए मानव सेवा समिति की प्रेरणा से स्वर्गीय शिवभगवान पचीसिया की स्मृति में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक पीबीएम अस्पताल बीकानेर में बसंत पंचमी के अवसर पर पचीसिया प्याऊ का लोकार्पण स्वामी रामेश्वरानंद महाराज, सरदार पटेल मेडिकल कोलेज प्राचार्य डॉ. एस.एस. राठौड़, सीनियर प्रोफेसर डॉ. धनपत कोचर, प्रोफेसर डॉ. मो. साबिर, कार्यवाह सुप्रिडेंट पीबीएम डॉ. सुरेंद्र वर्मा, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक प्रभारी डॉ गिरीश प्रभाकर, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ दीपचंद व ईएनटी सहायक आचार्य एम जी भट्टड़  के सान्निध्य में हुआ | पचीसिया परिवार के अग्रज द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि अब गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है और मरीजों के परिजनों को शीतल जल प्राप्त हो सके इसी उद्देश्य से मानव सेवा समिति के अध्यक्ष रतनलाल पुगलिया व सचिव जगदीश राठी की प्रेरणा से प्याऊ का निर्माण करवा गया है | रामेश्वरानंद महाराज ने बताया कि पचीसिया परिवार सदेव सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका में रहा है और आज इस पचीसिया प्याऊ का निर्माण करना मानवता के लिए सच्ची सेवा है | सरदार पटेल मेडिकल कोलेज प्राचार्य डॉ. एस.एस. राठौड़ ने बताया कि यह प्याऊ मरीजों के परिजनों को शीतल जल देने में सहायक होगी | इस अवसर पर डॉ. संजय कोचर, वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, ओमप्रकाश करनानी, रामगोपाल अग्रवाल, सलीम सोढा, रमेश अग्रवाल कालू, विनोद गोयल, जगमोहन मोदी, विजय थिरानी, आदर्श शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, गोपीकिशन पेडिवाल, जे.के. अग्रवाल, डॉ. बी.सी. घीया, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, श्रीधर शर्मा, राजकुमार पचीसिया, बलवंत राय डोगरा, पारस डागा, कन्हैयालाल लखाणी, रवि आचार्य, मालचंद थिरानी, भंवरलाल चांडक, किशन मूंधड़ा, केदारनाथ अग्रवाल, तोलाराम तंवर, महेंद्र गट्टानी, अश्विनी पचीसिया, महेंद्र सोनावत, डॉ. आशीष सोलंकी, पियूष सिंघवी, रोहित पित्ती, विनय आचार्य, डूंगरमल प्रजापत, मनीष पचीसिया, संदीप बाहेती, मदन सारडा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित हुए |

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।