Skip to main content

कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन, प्रदेश में कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण 1 मार्च से होगा प्रारंभ

बीकानेर बुलेटिन


जयपुर, 26 फरवरी। प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण 2.0 एक मार्च से प्रारंभ किया जायेगा। इस चरण के सबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देशों के तहत् 60 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के ऎसे व्यक्ति जो कि किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन सभी का टीकाकरण किया जायेगा। लाभार्थी की उम्र की गणना का आधार 1 जनवरी, 2022 निर्धारित किया गया है।

शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में शुक्रवार सायं वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई कोविड टीकाकरण स्टेट टास्क फोर्स की बैठक में यह जानकारी दी गयी।

देशभर में राजस्थान सर्वश्रेष्ठ

श्री महाजन ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में 85 प्रतिशत से अधिक कोरोना वारियर्स का सफलतापूर्वक टीकाकरण कर राजस्थान देशभर में पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना टीकाकरण में केन्द्र द्वारा चयनित देश के सर्वश्रेष्ठ 4 राज्यों की सूची में भी राजस्थान पहले स्थान है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रथम चरण 9 लाख, 42 हजार 628 कोरोना वारियर्स का रजिस्टे्रशन किया गया था जिनमें से 7 लाख 97 हजार 791 को टीकाकृत कर दिया गया है। उन्होंने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विभागों, संस्थानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही प्रथम चरण के सभी लाभार्थियों को टीकाकरण की दूसरी डोज आवश्यक रूप से यथासमय लगवाने को प्रेरित करने की अपील की।

निजी स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्धारित दर पर लगेंगे टीके

मिशन निदेशक एनएचएम श्री नरेश ठकराल ने बताया कि टीकाकरण के इस चरण में चयनित राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों, सीजीएचएस एवं आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना से सम्बद्ध चिकित्सालयों में भी निःशुल्क टीके लगाये जाने की सुविधा दी जायेगी। निजी चिकित्सालयों में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित दर पर कोविड-19 प्रतिरक्षक टीके लगाये जायेंगे।


टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

मिशन निदेशक ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बनाये गये कोविन सॉफ्टवेयर में प्रत्येक लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नवीन गाईडलाइन के अनुसार रजिस्ट्रेशन के लिए टीकाकरण साईट पर लाभार्थी का रजिस्टे्रशन उपलब्ध होगी जिसके लिए लाभार्थी को फोटोयुक्त परिचय पत्र एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रजिस्टे्रशन की दूसरी प्रक्रिया के तहत् लाभार्थी स्वयं के स्तर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं इसके लिए यथाशीघ्र आरोग्य सेतु इत्यादि आनलाइन एप्लीकेशन्स पर सुविधा शीघ्र उपलब्ध होगी।

सैकंड डोज 28 दिन के बाद आवश्यक

निदेशक आरसीएच डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज प्रथम डोज के 28 दिन बाद लगना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 28 दिनों बाद लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल पर दूसरी डोज के लिए संदेश स्वतः ही पहुंचता है लेकिन किसी तकनीकी कारणवश संदेश नहीं आने की स्थिति में लाभार्थी 29वें दिन स्वयं ही संबंधित संस्थान पर अपना टीका लगवा सकते हैं।


बैठक में आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग, गृह विभाग, चिकित्सा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न केन्द्रीय विभागों के अधिकारीगण, परियोजना निदेशक टीकाकरण डॉ. रघुराज सिंह एवं एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र, एमसीआई, यूनीसेफ, यूएनडीपी, डब्ल्यूएचओ इत्यादि संस्थानों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।