Skip to main content

WhatsApp मैं आने वाला है एकदम कमाल new feature

बीकानेर बुलेटिन


नई दिल्ली: इन दिनों प्राइवेसी पॉलिसी (Privacy Policy) को लेकर WhatsApp की खूब किरकिरी हो रही है. लेकिन इस बीच WhatsApp एक ऐसा जबर्दस्त फीचर लाने जा रहा है जो आपकी जिंदगी को टेंशन फ्री कर देगा. उम्मीद जताई जा रही है कि ये नया फीचर बहुत जल्द आपके WhatsApp पर आ सकता है.

Read Later फीचर होगा लॉन्च

टेक साइट pocket-lint के मुताबिक WhatsAppबहुत जल्द Read Later फीचर लाने जा रहा है. इसकी तैयारी चल रही है. आने वाले कुछ दिनों में सभी यूजर्स को ये फीचर मिल जाएगा.

क्या होगा Read Later का फायदा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक Read Later फीचर मौजूदा Archived Chats को बदलकर लाया जा रहा है. इस फीचर की एक अच्छी बात ये है कि इसकी मदद से आप किसी व्यक्ति या ग्रुप के मैसेज को Read Later सेक्शन में डाल सकते हैं. 

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Read Later ऑप्शन ऑन करने के बाद संबंधित व्यक्ति या ग्रुप से आने वाले नोटिफिकेशन आने बंद हो जाएंगे. हालांकि Read Later पर क्लिक करने पर आप सभी मैसेज देख सकते हैं. कुल मिलाकर आप अपनी सहुलियत के हिसाब से मैसेज पढ़ पाएंगे.

नहीं छूटेगा कोई मैसेज

Read Later की एक और खासियत ये है कि आपको भेजे जाने वाले मैसेज डिलीट नहीं होंगे. ग्रुप में चल रहे गॉसिप और बातें भी डिलीट नहीं होंगे.  Read Later में पिन किए गए मैसेज अपनी मर्जी से पढ़ सकते हैं.

इस बीच खबर है कि टेक कंपनी Apple दोबारा से Touch ID फीचर लाने की तैयारी कर रही है. फेसमास्क की वजह से अब iPhones, iMac और अन्य उत्पादों  में फेस आईडी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. बताते चलें कि 2017 के बाद कंपनी ने Touch ID फीचर को हटा दिया था. कंपनी ने पिछले साल ही अपना नया iPhone 12 लॉन्च किया है. लेकिन अब 2021 में सभी उत्पादों में Touch ID एक अहम फीचर होगा




Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...