Skip to main content

गोगागेट-गंगाशहर-भीनासर तक वाल टू वाल सड़क बनाई जाए-मेहता

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 19 जनवरी। जिला कलक्टर व न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने कहा कि न्यास की खाली पड़ी भूमि पर आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंडों की नीलामी करने की कार्य योजना बनाई जाए तथा जहां जहां न्यास की भूमि है वहां यह सूचना पट्ट भी लगाई जाए कि यह न्यास की भूमि है।

मेहता मंगलवार को नगर विकास न्यास सभागार में न्यास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के बाद न्यास की विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया और मौके पर ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर एक्सटेंशन स्कीम को भी शीघ्र ही अनुमोदित करवाकर लान्च की जाए व एक्सटेंशन स्कीम को लॉन्च करते समय योजना की सुरक्षा व सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मेहता ने कहा कि इसमें सड़कों और एंट्री गेट एवं बेरीकेट लगा कर ऐसी व्यवस्था की जाए कि सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि गंगानगर रोड पर निजी बस स्टैंड बना हुआ है इसके आसपास की जमीन के भूमि परिवर्तन का कार्य भी किया जाए साथ ही एक निजी प्राइवेट बस स्टैंड विकसित किया जाए तथा बस स्टैंड में छोटी-छोटी दुकानें कियोस्क के रूप में विकसित की जानी चाहिए ताकि न्यास को नियमित आय के साथ-साथ आमजन को रोजगार भी मिल सके।

जिला कलक्टर व अध्यक्ष नगर विकास न्यास नामित मेहता ने कहां की उरमूल डेयरी के पास स्थित नगर विकास न्यास की भूमि है उसे वरिष्ठ नगर नियोजक से अनुमोदित करवा कर यहां सड़कें आदि मूलभूत सुविधाएं विकसित की जावे तथा एनआरआई कॉलोनी में भी सड़क का निर्माण करवाई जाए। उन्होंने कहा कि गंगानगर बाईपास पर फार्महाउस स्कीम विकसित, श्रीगंगानगर रोड पर गोपालक नगर बनाये जाने तथा गोगागेट-गंगाशहर-भीनासर तक वाल टू वाल सड़क बनाई जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डूडी पेट्रोल पंप से नया शहर थाने तक वाल टू वाल सड़क का निर्माण किया जाए व इसी तर्ज पर सर्वोदय कॉलोनी से मुक्ता प्रसाद नगर तक भी वाल टू वाल सड़क बनाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी अभियंता और अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि न्यास के क्षेत्र में अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए इसके लिए प्रथक से एक टास्क फोर्स का गठन किया जाए। बैठक में न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने न्यास की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...