Skip to main content

मेड इन इंडिया गेम FAU-G आगया गूगल प्ले स्टोर पर

बीकानेर बुलेटिन




मेड इन इंडिया एक्शन मोबाइल गेम FAU-G गूगल प्ले स्टोर पर डानलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे पॉप्युलर गेम PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। गेम को nCore Games नाम की कंपनी ने तैयार किया है। कंपनी ने FAU-G (फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स) गेम की घोषणा सितंबर में की थी और पहले यह नवंबर में लाया जाना था। हालांकि बाद में योजना में बदलाव करते हुए गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर लॉन्च करने का ऐलान किया गया। 

ऐसे करें डाउनलोड

यह गेम डाउनलोडिंग के लिए मुफ्त उपलब्ध है और इसका साइज 46MB का है। एंड्रॉइड यूजर्स इस गेम को अपने स्मार्टफोन में मौजूद Google Play स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूजर्स को प्ले स्टोर पर FAU-G Game सर्च करना होगा और Install पर क्लिक करना होगा।

यह एक थर्ड पर्सन शूटिंग गेम है, जिसमें कई सारे प्लेयर एक साथ खेल सकेंगे। बैटल रॉयल और मल्टीप्लेयर दोनों ही मोड इसमें बाद में जोड़े जाएंगे। कंपनी की मानें, तो यह गेम एंड्रॉइड 8 और उससे ऊपर के एंडॉइड वर्जन पर काम करने वाले स्मार्टफोन में चलेगा। यह एप्पल यूजर्स के लिए कब तक आएगा, इस बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। 

मिले 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन
बता दें कि पिछले साल नवंबर में FAU-G Game के लिए प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की थी। गेम को शुरुआती 24 घंटे में ही 10 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन मिल गए थे। वहीं, पिछले दिनों ही इस गेम ने गूगल प्ले पर 40 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार किया था। अगर आपने इस गेम के लिए प्री रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है तो आपको इस गेम के लॉन्चिंग के बाद नोटिफिकेशन आ जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.