Skip to main content

टीकाकरण में श्रेष्ठ योगदान देने वाले कार्मिक होंगे सम्मानित : डॉ. सुकुमार कश्यप पल्स पोलियो अभियान को लेकर शहरी डिपो प्रभारियों की बैठक आयोजित

 


बीकानेर, 6 जनवरी । राज्य में पल्स पोलियो अभियान 17 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। बीकानेर में भी तैयारियां जोरों पर है। बुधवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में सभी 14 शहरी वैक्सीन डीपो प्रभारियों की बैठक बुलाई गई। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बूथ कवरेज को अधिकतम पर लाने के लिए पुख़्ता माइक्रो प्लानिंग और क्षेत्र डीमारकेशन पर जोर दिया। उन्होंने टीकाकरण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले कार्मिकों, अधिकारियों व वालंटियर को जिला स्तर पर सम्मानित करने का भी ऐलान किया। 

उन्होंने प्रत्येक यूपीएचसी के क्षेत्र अनुसार लक्ष्य, वैक्सीनेटर की संख्या, सरकारी वैक्सीनेटर की उपलब्धता, निजी व स्वयंसेवी संस्थाओं से आवश्यक मानव संसाधन की मांग संबंधी समीक्षा की। अभियान के नोडल अधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने सभी 66 पहचान किए हुए हाई रिस्क क्षेत्रों के लिए अपनाए जाने वाली विशेष रणनीति पर चर्चा की और प्रभारियों से गारंटी देने को कहा कि उनके क्षेत्र में कोई भी गली या मोहल्ला प्लानिंग में नहीं छूटा है। 

डॉ गुप्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 432 स्थाई व 21 ट्रांजिट बूथों के माध्यम से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलेगा। यही टीमे अगले दो दिन विभक्त होकर घर घर पोलियो वैक्सीन पिलाने का कार्य करेंगी। बैठक में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

 बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ इंदिरा प्रभाकर, डॉ योगेंद्र तनेजा, डॉ रमेश गुप्ता, शहरी स्वास्थ्य मिशन प्रभारी डॉ नेहा दाधीच, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़, डॉ एम अबरार पंवार, डॉ मुकेश जनागल, डॉ एम दाऊदी, डॉ मुकेश वाल्मीकि, डॉ लोकेश गुप्ता, डॉ विवेक गोस्वामी, डॉ मनुश्री सिंह, सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।