Skip to main content

मासूम बेटे ने प्रेमी संग मां को आपतिजनक हालत में देख लिया तो मिली उसे दर्दनाक मौत, गला घोंटकर छत पर फेंका शव

बीकानेर बुलेटिन



श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में चर्चित पांच वर्षीय मासूम तुषार हत्या प्रकरण का बुधवार को पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। तीन दिन पहले पांच वर्षीय मासूम तुषार के हत्यारा कोई और नहीं उसको जन्म देने वाली मां और उसके पड़ोस में रहने वाला प्रेमी ही निकला। मां ने शर्मसार करने वाले इस घटना को अंजाम देकर सबका दिल दहला के रख दिया है। अवैध संबंधों (illicit relations) के चलते आरोपी सुमन (30) पत्नी साजन राम ने अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी सर्वेश कुमार (43) पुत्र सोनीराम माली निवासी वार्ड एक सजना काॅलोनी के साथ मिलकर अपने की 5 वर्षीय मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक आंनद शर्मा ने बताया कि आरोपी सुमन व उसके प्रेमी ने जुर्म छुपाने के लिए अपने ही पड़़ोस में रहने वाली एक महिला सहित तीन जनों पर मासूम की हत्या का बेबुनियाद केस दर्ज करवाया। इस मामले को लेकर परिजनों के साथ लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। पुलिस जांच में पता चला कि जिन लोगों पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। वे उस समय मंडी से बाहर थे।
पुलिस जांच में जब मासूम की हत्या की कड़ी से कड़ी नहीं मिली तो पुलिस ने डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम का सहारा लिया। पुलिस को संदेह हुआ की मासूम के शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर उन्हीं के घर की छत पर बाहर का कातिल तो नहीं फेंक सकता। पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टे की पड़ताल की तो वह मासूम के घर का ही था। पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार अपराह्न को जब मासूम तुषार की हत्या हुई तो उसकी मां के अलावा ओर कोई घर पर नहीं था। मासूम तुषार का पिता दिहाड़ी मजदूरी करने गया हुआ था। दो बड़े भाई भी घर से बाहर थे।

पुलिस की सख्ती पर टूट गई सुमन
पुलिस ने जब तुषार की मां सुमन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। सुमन ने स्वीकारा कि उसने अपने प्रेमी सर्वेश के साथ मिलकर तुषार की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को प्लास्टिक कट्टे में डालकर अपनी ही छत पर फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने साजिश के तहत अपनी पड़ोसन व दो अन्यों पर हत्या का नामजद केस करवा दिया। सुमन ने यह भी बताया कि वह पिछले चार महीनों से सजना कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं। उसके तीन महीने से 43 वर्षीय सर्वेश के साथ अवैध संबंध है।

घर पर अकेली होने पर प्रेमी को बुलाया
तीस अक्टूबर को सुमन ने अपने प्रेमी सर्वेश को अपने घर बुला लिया। उसी समय घर में तुषार ने अपनी मां सुमन व उसके प्रेमी सर्वेश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर दोनों सहम गए। सुमन ने तुषार को अपने पापा से यह बात नहीं बताने के लिए प्रलोभन देकर उसे भुलाने का प्रयास भी किया। लेकिन बालक ने जिद कर ली कि अब तो वह पापा को सारी बात बताएगा। यह सुनकर सुमन ने आपा खो दिया और तैश में आकर चुन्नी से तुषार का गला घोंट दिया। बालक की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को कट्टे में डालकर छत पर फेंक दिया। इसके बाद बच्चा गायब होने का नाटक करने लगी। पुलिस जांच से बचने के लिए जांच टीम को गुमराह भी किया।
पुलिस दल ने जोड़ी कड़ी से कड़ी और खुला राज
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच टीम को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर बीएल मीणा, श्रीकरणपुर सीओ सुरेंद्र सिंह राठौड़, केसरीसिहपुर थानाधिकारी गोपाल सिंह नाथावत, पदमपुर थानाधिकारी रामकेश मीणा, घमूडवाली थानाधिकारी सुरेन्द्र राणा, विष्णु कुमार, अम्बालाल, प्रमोद कुमार, पूजा, महताब, गुरसेवक सिंह आदि ने भी इस मामले में एक एक कड़ी को जोड़ा तो जांच का बालक तुषार की मां पर अटक गई।


यह था मामला
पदमपुर वार्ड एक की सजना कॉलोनी के साजन कुमार का पांच साल का बेटा तुषार दिन में घर पर ही था। शाम को दो-ढाई घंटे तक वह दिखाई नहीं दिया, तो उसकी मां तलाश करते हुए छत पर चली गई। जहां एक बोरा पड़ा था। मां ने बोरे का मुंह खोला तो उसमें बेटे तुषार (5) का शव देख वह चीखने लगी। । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवा दिया था। रात को अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक बालक के पिता साजन कुमार की रिपोर्ट पर सुखप्रीत कौर पत्नी अशोक कुमार व लक्ष्मण पुत्र देवीलाल के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर बच्चे की हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। घटना के दिन दोनों की फोन लोकेशन बाहर की मिली।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...