Skip to main content

डोर-टू-डोर टीका देने वाला देश का पहला शहर बनेगा बीकानेर,व्हाट्सएप पर भी कर सकते है बुकिंग

बीकानेर बुलेटिन






मंगल टीका आपके द्वार 45 प्लस आयुवर्ग को मिलेगा लाभ

बीकानेर बनेगा डोर टू डोर कोविड टीकाकरण सेवा देने वाला देश का पहला शहर



बीकानेर, 13 जून। बीकानेर कोविड टीकाकरण सेवा को डोर टू डोर पहुंचाने वाला देश का पहला शहर बनने जा रहा है। बीकानेर में यह सेवा जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर सोमवार से शुरू होने जा रही है। केवल 45 प्लस आयु वर्ग को पहली डोज के लिए प्रातः 8 से शाम 6 बजे तक डोर टू डोर टीकाकरण का यह कार्य चलेगा। इसके लिए कोई भी शहरवासी संदर्भित समय के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन लैंडलाइन नंबर अथवा मोबाइल नंबर पर संपर्क करके टीकाकरण हेतु स्लॉट बुक करवा सकता है बशर्ते कम से कम 10 व्यक्ति अथवा 10 के गुणक में व्यक्ति पहली डोज टीकाकरण के लिए तैयार हो। उपलब्धता अनुसार कोविशील्ड अथवा को-वैक्सीन द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी चाहर ने बताया कि इस सेवा से निश्चय ही उन लोगों को लाभ मिलेगा जो वृद्धावस्था अथवा अन्य अक्षमता के कारण टीकाकरण नहीं करवा पा रहे थे। साथ ही घर के पास टीकाकरण होने से अन्य लाभार्थी भी टीकाकरण के लिए प्रेरित होंगे।

घर पर ही टीका कैसे लगवाएं ?

आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी बीकानेर शहरी क्षेत्र में यदि 45 प्लस आयु वर्ग में पहली डोज के लिए टीकाकरण के इच्छुक 10 के गुणक में व्यक्ति मौजूद हैं तो उनमें से कोई भी एक व्यक्ति विभाग की हेल्पलाइन लैंडलाइन नंबर 0151-2204989 अथवा व्हाट्सएप नंबर 8209492164 पर सूचित करके निर्धारित प्रारूप भर कर आवेदन कर सकता है। आवेदन में लाभार्थियों के नाम, आयु, आधार संख्या, मोबाइल नंबर व पता संबंधी जानकारी देनी होगी।

कैसे संचालित होगी सेवा

डॉ चाहर ने जानकारी दी कि सेवा संचालन के लिए सीएमएचओ कंट्रोल रूम में प्रातः 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तथा दोपहर 1:00 से शाम 6:00 बजे तक के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है। डॉ अमित गोठवाल व डॉ पुष्पेंद्र सिंह तथा नर्सिंग ट्यूटर अनुपम पारीक व अजय भाटी के नेतृत्व में चार वैक्सीनेटर तथा चार वेरीफायर की ड्यूटी लगाई गई है।
डॉ गुप्ता ने बताया कि प्रभावी एईएफआई मॉनिटरिंग के लिए अंतिम वैक्सीन लगाने के आधे घंटे तक टीम उसी स्थान पर रुकेगी तथा प्रत्येक वैक्सीनेशन ड्राइव से पहले उस क्षेत्र से संबंधित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को सूचित भी किया जाएगा। डोर टू डोर टीकाकरण के बावजूद वैक्सीनेशन से संबंधित समस्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की पालना की जाएगी।






Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।