Skip to main content

राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा के समय और डेटशीट में हुआ बदलाव, देखें नया टाइम टेबल

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान आठवीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की मांग को स्वीकार करते शिक्षा विभाग ने परीक्षा के समय में बदलाव कर दिया है। अब छात्रों को मई की दोपहर की गर्मी में परीक्षाएं नहीं देनी होंगी। बदले परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक होंगी। समय के साथ पेपरों की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। अब एग्जाम 5 मई से शुरू होंगे, जबकि पहले के शेड्यूल में 6 मई से शुरू होने थे। 

यहां देखें नई डेटशीट

8वीं की डेटशीट ( परीक्षा का समय - सुबह 8.30 बजे से 11 बजे )
5 मई 2021 - अंग्रेजी
9 मई 2021 - हिन्दी 
12 मई 2021 - गणित
24 मई 2021 - विज्ञान
28 मई 2021 - सामाजिक विज्ञान 
29 मई 2021 - तृतीय भाषा संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी/संस्कृत

राज्य के शिक्षा विभाग ने इस फैसले की जानकारी ट्वीट कर दी। विभाग ने लिखा - ''राज्य सरकार के निर्देशों पर विभाग द्वारा 8वीं कक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब कक्षा 8 की परीक्षाएं संशोधित समय यानि सुबह की पारी में आयोजित होंगी। इस फैसले से लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।''

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर ने 8वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 मई से 25 मई तक दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित की थी जिसका काफी विरोध हो रहा था। शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि मई में दोपहर की गर्मी के समय 8वीं के बच्चों का परीक्षा देना बेहद अनुचित है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने 8वीं बोर्ड परीक्षा के समय में बदलाव के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ने मई माह में अत्यधिक गर्मी को ध्यान में देखते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा दोपहर की बजाय सुबह की शिफ्ट में कराने के लिए राज्य सरकार से इजाजत मांगी थी। राज्य सरकारी की मंजूरी मिलते ही शिक्षा विक्षाग ने आठवीं बोर्ड परीक्षा की नई डेटशीट जारी कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।