Skip to main content

गंगाशहर पुलिस ने ईनामी मुल्जिम को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर मकान में रह रहा था

बीकानेर बुलेटिन


गंगाशहर फायरिंग व रंगदारी प्रकरण के दसवें आरोपी को गंगाशहर पुलिस टीम ने जयपुर से धर दबोचा है। 19 अक्टूबर 2020 को गंगाशहर इंद्रा चौक निवासी नरेंद्र सुराणा के घर पर आधी रात को फायरिंग व कार में आग लगाने की वारदात हुई थी। वारदात के मास्टरमाइंड हरिओम रामावत सहित कुल नौ आरोपी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे। जिसमें पांच मुख्य थे तथा चार सहयोगी थे। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोलायत निवासी शिवसिंह भलूरी पुत्र अभयसिंह राजपूत प्रतापनगर जयपुर के हाउसिंग बोर्ड एरिया में देखा गया है। इस पर एसपी प्रीति चंद्रा, एएसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के निर्देशन व  सीओ सिटी सुभाष शर्मा व सीओ पवन भदौरिया के निकटतम सुपरविजन में गठित राणीदान मय टीम एक्टिव हुई। आरोपी के बारे में सूचनाएं संकलित की गई। इसके बाद एएसआई ईश्वर सिंह, एचसी दीपक यादव, एचसी महावीर प्रसाद व कानि सुभाष की टीम को जयपुर भेजा गया। पुलिस टीम ने कॉलोनी में फ्लैट किराए पर लेने का दिखावा करते हुए फ्लैट्स की रैकी की गई। तकनीकी जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति हुलिया बदलकर रह रहा है। इस पर संदिग्ध फ्लैट पर नजर रखकर आरोपी को दबोचा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राणीदान के अनुसार आरोपी ने गंगाशहर फायरिंग कांड के आरोपियों को हथियार सप्लाई करने की बात कबूली है। वहीं इसी कांड की शाम नयाशहर क्षेत्र में जुगल राठी की कार पर हुई फायरिंग मामले में सम्मिलित होने की बात स्वीकार की है। राणीदान के अनुसार राठी की कार पर फायरिंग मामले में शिवसिंह मुख्य आरोपी था, वहीं गंगाशहर फायरिंग कांड में सहयोगी। इन दोनों कांड के बाद आरोपी बीकानेर, कोलायत व जयपुर आदि स्थानों में हुलिया बदल बदलकर रह रहा था। पिछले दो तीन माह से वह जयपुर में था। राणीदान ने बताया कि आरोपी अधिकतर अपने फ्लैट की बालकनी अथवा खिड़की के पास ही बैठा रहता था। ताकि कॉलोनी में आने जाने वालों पर नजर रख सके। वह संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा कर रैकी भी करता था इस दौरान भी वह हुलिया बदल लेता। जब गंगाशहर पुलिस टीम वहां गई तो आरोपी को टीम संदिग्ध प्रतीत हुई। उसने पुलिस द्वारा काम में ली जा रही सिविल गाड़ी का भी पीछा किया था। 

आरोपी पर पहले से पांच मुकदमें दर्ज है। वहीं नयाशहर थाने में दर्ज 307 व आर्म्स एक्ट के मुकदमें में वह तीन हजार का इनामी बदमाश था। वहीं नयाशहर थाने में दर्ज एनडीपीएस के एक मामले में भी वह वांछित था। अब गंगाशहर पुलिस पहले जांच करेगी, बाद में नयाशहर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी। आरोपी से और भी खुलासे होने की संभावना है। 
उल्लेखनीय है कि एसपी प्रीति चंद्रा ने वांछितों की धरपकड़ हेतु विशेष जोर दे रखा है। ऐसे में पुलिस टीमें वांछितों की तलाश में लगी हुई है। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।