Skip to main content

गंगाशहर की बेटी और बहु IAS के पद पर पदोन्नत

 


बीकानेर@ गंगाशहर के बेटी और बहु छत्तीसगढ़  IAS के पद पर पदोन्नत हुयी है।  इस समाचार के गंगाशहर पहुंचते ही यहां  ख़ुशी का माहौल बन गया है।छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ बिश्रामपुर की बेटी  राजस्थान के गंगाशहर की बहू  व बेटि जयश्री जैन को आईएएस अवार्ड हो गया है। जयश्री ने सूरजपुर  व बीकानेर जिले की पहली महिला आईएएस होने का गौरव हासिल किया है। जयश्री को आईएएस अवार्ड होने से। दोनों क्षेत्रों के  निवासियों में हर्ष व्याप्त है।

श्रीमती जयश्री जैन (भूरा) का अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)में पदोन्नति हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर 2005 में अपने सेवा की शुरुवात की।  वे श्रीमती कमला देवी व  तोलाराम जी मालू पुत्र भंवरलाल जी मालू   गंगाशहर निवासी छत्तीसगढ़ प्रवासी  की पुत्री तथा श्रीमती कंचन देवी व  मालचंद जी पुत्र लाधुराम जी  भूरा गंगाशहर निवासी असम प्रवासी की पुत्रवधू हैं। वे अपने पति  जयंत  भूरा (CA) व अपने दो पुत्रों के साथ रायपुर में निवासरत हैं। जयश्री के  प्रशासनिक जीवन की शुरुवात जिला कोरिया से हुई। Sub-divisional magistrate , नजूल अधिकारी , उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदि विभिन्न पदों पर रायपुर जिले में अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल में एक वर्ष तथा लगभग 4 वर्षों तक मुख्य निर्वाचन  पदाधिकारी कार्यालय में कुशलता पूर्वक कार्य किया। वर्तमान में मुख्य सचिव कार्यालय में deputy secretary ke पद पर कार्यरत हैं।  इनकी शिक्षा govt school बिश्रामपुर व होलीक्रॉस कॉलेज अंबिकापुर से हुई। वे प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। 10 वीं में मेरिट लिस्ट में तथा BSc में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।


छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने सात आईएएस पदों के लिए राज्य के 21 वरिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के नामों की सूची आईएएस अवार्ड के लिए यूपीएससी दिल्ली को प्रेषित की थी। यूपीएससी की दिल्ली में संपन्न बैठक में आईएएस अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सात राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के नामों की अनुशंसा किए जाने के बाद भारत सरकार के डीओपीटी द्वारा छत्तीसगढ़ के सात राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद पर पदोन्नत करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईएएस कैडर में पदोन्नत किए जाने वालों में पहला नाम चीफ सेक्रेटरी कार्यालय रायपुर में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ जयश्री जैन का है।आईएएस अवार्ड पाने वालों में जयश्री जैन के अलावा चंदन संजय त्रिपाठी, प्रियंका हरीश अमोनिया, डा. फरिहा आलम, रोक्तिमा यादव, दीप कुमार अग्रवाल एवं तुलिका प्रजापति नाम शामिल हैं।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।